scriptDr.Tejas patel and 39 other doctor’s Joined BJP पद्मश्री डॉ.तेजस पटेल,डॉ.सुधीर शाह सहित ४० चिकित्सकों ने थामा भाजपा का दामन | Dr.Tejas patel and 39 other doctor's Joined BJP | Patrika News
अहमदाबाद

Dr.Tejas patel and 39 other doctor’s Joined BJP पद्मश्री डॉ.तेजस पटेल,डॉ.सुधीर शाह सहित ४० चिकित्सकों ने थामा भाजपा का दामन

गुजरात प्रदेश अध्यक्ष जीतू वाघाणी ने किया स्वागत, आधिकारिक रूप से कराया भाजपा में शामिल
 

अहमदाबादAug 13, 2019 / 09:10 pm

nagendra singh rathore

BJP

Dr.Tejas patel and 39 other doctor’s Joined BJP पद्मश्री डॉ.तेजस पटेल,डॉ.सुधीर शाह सहित ४० चिकित्सकों ने थामा भाजपा का दामन

अहमदाबाद. पद्मश्री डॉ. तेजस पटेल, डॉ. सुधीर शाह सहित ४० चिकित्सकों ने मंगलवार को गांधीनगर के कोबा स्थित गुजरात प्रदेश भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी का दामन था।
गुजरात प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष जीतू वाघाणी ने सभी चिकित्सकों को केसरिया खेस पहनाकर उनका विधिवत रूप से भाजपा में प्रवेश कराया।
वाघाणी ने कहा कि भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत डॉ.तेजस पटेल, डॉ.सुधीर शाह सरीखे ४० चिकित्सकों ने भाजपा में शामिल होने का निर्णय किया है। वे सभी का भाजपा में स्वागत करते हैं।
पद्मश्री एवं जाने माने कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. तेजस पटेल ने भाजपा से जुडकर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि आजादी के समय गुजरात के पुत्र महात्मा गांधी और सरदार वल्लभभाई पटेल ने नेतृत्व प्रदान किया और देश को आजादी दिलाई। आज भी गुजरात के पुत्र प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह देश को निर्णायक नेतृत्व प्रदान कर रहे हैं। जम्मू एवं कश्मीर की ७० साल पुरानी समस्या का निकारण उन्होंने काफी सूझबूझ से करके इसका उदाहरण पेश किया है।
पद्मश्री एवं जाने माने न्यूरोलॉजिस्ट डॉ.सुधीर शाह ने कहा कि देश की संस्कृति, शालीनता, सार्वभौमिकता, सहिष्णुता की रक्षा करने की भाजपा की विचारधारा से प्रेरित होकर वह केसरिया खेस धारण कर रहे हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम सर कर रहा है। यह गौरव की बात है।
इस मौके पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष आई.के.जाड़ेजा, प्रदेश प्रवक्ता भरत पंड्या, सांसद डॉ.किरीट सोलंकी, विभिन्न सेल के प्रभारी ड़.अनिल पटेल, अहमदाबाद शहर प्रमुख जगदीश पंचाल, डॉक्टर सेल के प्रदेश संयोजक डॉ.विष्णु पटेल उपस्थित रहे।
ये चिकित्सक भी जुड़े
डॉ.नागपाल आशीष, डॉ.अरविंद गोसाईं, डॉ.कौस्तुभ पटेल, डॉ.समीर दाणी, भावेश ठक्कर व अन्य शामिल हैं।

Doctor

Home / Ahmedabad / Dr.Tejas patel and 39 other doctor’s Joined BJP पद्मश्री डॉ.तेजस पटेल,डॉ.सुधीर शाह सहित ४० चिकित्सकों ने थामा भाजपा का दामन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो