scriptGujarat: इस्तीफा देने के दूसरे दिन भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक रिबडिय़ा | Ex congress MLA Harshad ribadiya joins BJP | Patrika News
अहमदाबाद

Gujarat: इस्तीफा देने के दूसरे दिन भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक रिबडिय़ा

Ex congress MLA Harshad ribadiya joins BJP -केसरिया धारण करते ही कांग्रेस पर साधा निशाना, करजण तहसील कांग्रेस उपप्रमुख भी जुड़े

अहमदाबादOct 06, 2022 / 10:09 pm

nagendra singh rathore

Gujarat: इस्तीफा देने के दूसरे दिन भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक रिबडिय़ा

Gujarat: इस्तीफा देने के दूसरे दिन भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक रिबडिय़ा

Ahmedabad. गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले विधायक पद से इस्तीफा देने वाले जूनागढ़ जिले की विसावदर सीट से विधायक हर्षद रिबडिय़ा ने गुरुवार दोपहर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। कोबा स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय कमलम् में रिबडिय़ा और उनके समर्थकों को भाजपा प्रदेश महामंत्री प्रदीप सिंह वाघेला ने केसरिया खेस व टोपी पहनाकर विधिवत रूप से पार्टी में शामिल किया। भाजपा में शामिल होते ही हर्षद रिबडिया के भी तेवर बदल गए। उन्होने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दिशाहीन पार्टी हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जिस प्रकार से देश और किसानों के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं, उससे प्रेरित होकर उन्होंने भाजपा में शामिल होने का निर्णय किया है। वे एक कार्यकर्ता के रूप में भाजपा से जुड़े हैं। पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपेगी उसे पूरा करेंगे।
वहीं प्रदीप सिंह वाघेला ने कहा कि पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में भाजपा जिस प्रकार से देशभर में विकास कर रही है उससे प्रेरित होकर कई नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। ज्ञात हो कि रिबडिय़ा ने मंगलवार शाम को गुजरात विधानसभा की अध्यक्ष डॉ. नीमाबेन आचार्य के गांधीनगर स्थित निवास स्थान पर पहुंचकर विधायक पद से इस्तीफा सौंप दिया था। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया था। तभी से कयास लगाया जा रहा था कि वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। रिबडिया दो बार विधायक रहे हैं। पहली बार वर्ष 2014 में उपचुनाव और फिर 2017 का विधानसभा चुनाव जीतकर विधायक बने थे। बीते कुछ समय से रिबडिया भाजपा नेताओं के साथ देखे जा रहे थे। रिबडिय़ा के साथ जूनागढ़ जिला कांग्रेस के अध्यक्ष नटूभाई पोकिया, उपप्रमुख रामजी भेसाणिया सहित कई कांग्रेस के नेता भाजपा में शामिल हुए इसके अलावा वडोदरा जिले की करजण तहसील कांग्रेस के उप प्रमुख ईश्वर सिंह भी भाजपा से जुड़े।

Gujarat: इस्तीफा देने के दूसरे दिन भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक रिबडिय़ा
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो