scriptBJP List: गुजरात से इस केन्द्रीय राज्य मंत्री को टिकट नहीं, 7 में से 5 सीटों पर नए चेहरे | Gujarat: 5 new faces in BJP list , MoS railway dropped | Patrika News
अहमदाबाद

BJP List: गुजरात से इस केन्द्रीय राज्य मंत्री को टिकट नहीं, 7 में से 5 सीटों पर नए चेहरे

Gujarat, 5 new faces, 7 candidates, BJP list , MoS railway, dropped

अहमदाबादMar 13, 2024 / 10:48 pm

Uday Kumar Patel

BJP List: गुजरात से इस केन्द्रीय राज्य मंत्री को टिकट नहीं, 7 में से 5 सीटों पर नए चेहरे

BJP List: गुजरात से इस केन्द्रीय राज्य मंत्री को टिकट नहीं, 7 में से 5 सीटों पर नए चेहरे

भाजपा ने लोकसभा चुनाव को लेकर बुधवार को जारी की गई दूसरी सूची में गुजरात से 7 और सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की। इनमें सूरत सीट से केन्द्रीय रेल राज्य मंत्री दर्शना जरदोश का टिकट काट दिया गया है। उनकी जगह सूरत सीट सेमुकेश दलाल (63) को उम्मीदवार बनाया गया है। जरदोश लगातार तीन बार सांसद चुनी गईं।
सूरत सीट के साथ-साथ पार्टी ने भावनगर, वलसाड, छोटा उदेपुर और साबरकांठा सीटों पर भी अपने उम्मीदवार बदले। भावनगर से दो बार सांसद भारतीबेन शियाल की जगह नीमूबेन बांभनिया (58),साबरकांठा सीट पर दीप सिंह राठौड़ की जगह भीखाजी ठाकोर (56), छोटा उदेपुर सीट से जशु राठवा (54), वलसाड सुरक्षित सीट से धवल पटेल (38) को प्रत्याशी चुना गया है। वहीं अहमदाबाद पूर्व से हसमुख पटेल (64) और वडोदरा से रंजनबेन भट्ट (62) को फिर से मौका दिया गया है। पटेल दूसरी बार चुनाव लड़ेंगे वहीं भट्ट तीसरी बार चुनाव मैदान में होंगी।
इससे पहले भाजपा ने गत 2 मार्च को गुजरात से 15 प्रत्याशियों की घोषणा की थी। इस तरह पार्टी ने अब तक दोनों सूची मिलाकर 22 सीटों पर अपने प्र्त्याशी चुन लिए हैं।

चार सीटों पर घोषणा बाकी
भाजपा की ओर से गुजरात से अब चार सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा बाकी है। इनमें सुरेन्द्रनगर, अमरेली, जूनागढ़ व मेहसाणा सीट शामिल हैं। सुरेन्द्रनगर से केन्द्रीय राज्य मंत्री डॉ महेन्द्र मुंजपरा फिलहाल सांसद हैं।
फिलहाल 10 सीटों पर तस्वीर साफ

भाजपा व कांग्रेस की सूची आने के बाद गुजरात में 10 सीटों पर तस्वीर स्पष्ट हो गई है। इनमें कच्छ सीट पर कांग्रेस के नीतिश लालन और भाजपा के विनोद चावड़ा भिड़ेंगे। बनासकांठा सीट पर कांग्रेस की गेनीबेन ठाकोर और भाजपा की रेखाबेन चौधरी आमने-सामने होंगी। अहमदाबाद पश्चिम कांग्रेस के भरत मकवाणा और भाजपा के दिनेश मकवाणा, पोरबंदर सीट पर कांग्रेस के ललित वसोया का मुकाबला भाजपा के डॉ मनसुख मांडविया से होगा वहीं बारडोली सीट पर कांग्रेस के सिद्धार्थ चौधरी भाजपा के प्रभु वसावा से भिड़ेंगे।
3 सीटों पर इनकी भिड़ंत

सीट भाजपा कांग्रेस

अहमदाबाद पूर्व हसमुख पटेल रोहन गुप्तावलसाड (एसटी) धवल पटेल अनंत पटेल

भावनगर नीमूबेन बांभणिया उमेश मकवाणा (आप)

Home / Ahmedabad / BJP List: गुजरात से इस केन्द्रीय राज्य मंत्री को टिकट नहीं, 7 में से 5 सीटों पर नए चेहरे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो