राज्य में कोरोना के एक दिन में सबसे ज्यादा 336 मरीज अहमदाबाद जिले में सामने आए। सूरत जिले में 246, वडोदरा जिले में 184 , राजकोट में 143, गांधीनगर जिले में 72 तथा भावनगर जिले में 69 नए मरीजों की पुष्टि हुई है।
प्रदेश में गुरुवार को सबसे ज्यादा 9 मरीजों ने अहमदाबाद शहर में दम तोड़ा। सूरत शहर में 2 के अलावा राजकोट और वडोदरा शहर में एक-एक मरीजों की मौत हुई। राज्य में 24 घंटों में 1427 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। इस तरह राज्य में इस बीमारी को मात देने वालों की संख्या गुजरात में 1 लाख 95 हजार 365 हो चुकी है। राज्य में 14913 मरीज एक्टिव हैं। इनमें 96 वेंटिलेटर पर हैं जबकि 14817 की हालत स्थिर बताई जाती है।