scriptGujarat: गंभीर महिला ने चार दिन में दी कोरोना को मात, ऑक्सीजन का स्तर 70, नहीं पड़ी रेमडेसिविर की जरूरत | Gujarat, Corona patient, Oxygen, Anand, Remdesivir | Patrika News
अहमदाबाद

Gujarat: गंभीर महिला ने चार दिन में दी कोरोना को मात, ऑक्सीजन का स्तर 70, नहीं पड़ी रेमडेसिविर की जरूरत

Gujarat, Corona patient, Oxygen, Anand, Remdesivir

अहमदाबादApr 28, 2021 / 10:27 pm

Uday Kumar Patel

Gujarat: गंभीर महिला ने चार दिन में दी कोरोना को मात  -ऑक्सीजन का स्तर 70 तक घट गया था, नहीं पड़ी रेमडेसिविर की जरूरत

Gujarat: गंभीर महिला ने चार दिन में दी कोरोना को मात -ऑक्सीजन का स्तर 70 तक घट गया था, नहीं पड़ी रेमडेसिविर की जरूरत

आणंद. शहर के जनरल अस्पताल में भेटासी की कोरोना से गंभीर महिला मरीज ने सिर्फ चार दिनों के उपचार के बाद महामारी को मात दी। नवजीवन मिलने के बाद मरीज को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। इस मरीज का ऑक्सीजन का स्तर 70 तक आ गया था। आंकलाव तहसील की भेटासी गांव की वर्षाबेन परमार (44) को कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद ऑक्सीजन स्तर घट गया था। उपचार के लिए उसे गत 22 अप्रेल को आणंद के जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां ऑक्सीजन का स्तर 70 तक पहुंच गया था। इसके बाद उसे वेंटिलेटर पर रखा गया। अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे अन्य वेंटिलेटर की सुविधा वाले अस्पताल में ले जाने की सलाह दी लेकिन करमसद की श्री कृष्णा हॉस्पिटल सहित अधिकांश अस्पताल में बेड फुल थे। इस कारण मरीजों के परिजनों ने मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अमर पंड्या ने महिला के इसी अस्पताल में उपचार की मंजूरी दी।
डॉ पंड्या के साथ-साथ डॉ मयंक चौहाण व उनकी टीम ने महिला का उपचार आरंभ किया जिससे महिला का ऑक्सीजन स्तर पर सुधार देखा गया। बाहर से ऑक्सीजन दिए बिना महिला का ऑक्सीजन का स्तर 99 तक पहुंच गया। सघन उपचार के बाद महिला स्वस्थ हो गई।
डॉ पंड्या ने बताया कि अहम बात यह है कि इस महिला को रेमडेसिविर इंजेक्शन नहीं दिया गया। रेमडेसिविर बिना भी महिला स्वस्थ हो गई। उन्होंने अन्य चिकित्सकों से यह भी अपील की कि गंभीर स्थिति में ही रेमडेसिविर का उपयोग किया जाना चाहिए और साथ ही मरीज के परिजनों को भी रेमडेसिविर इंजेक्शन के लिए भाग-दौड़ नहीं करनी चाहिए।
महिला जब गत 22 अप्रेल को दाखिल की गई तब उसे प्रतिदिन 15 लीटर ऑक्सीजन की जरूरत थी। उसे 15 से 25 लीटर तक ऑक्सीजन देकर सघन उपचार करने के बाद मंगलवार को वह पूरी तरह स्वस्थ हो गई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो