scriptगुजरात के कुछ भागों में आज भी लू की चेतावनी | Gujarat, Heat, Ahmedabad, Heat wave, Ahmedabad news | Patrika News
अहमदाबाद

गुजरात के कुछ भागों में आज भी लू की चेतावनी

Gujarat, Heat, Ahmedabad, Heat wave, Ahmedabad news अहमदाबाद-पोरबंदर में फिर पारा 44 के करीब

अहमदाबादMay 26, 2020 / 11:35 pm

nagendra singh rathore

गुजरात के कुछ भागों में आज भी लू की चेतावनी

गुजरात के कुछ भागों में आज भी लू की चेतावनी

अहमदाबाद. गुजरात में गर्मी का जोर बरकरार है। मंगलवार को सबसे अधिक गर्मी अहमदाबाद और सौराष्ट्र के पोरबंदर में दर्ज की गई। दोनों शहरों का अधिकतम तापमान 44 डिग्री के करीब पहुंच गया। मौसम विभाग ने बुधवार को भी राज्य के कुछ भागों में लू की चेतावनी दी है।
प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से अहमदाबाद समेत विविध भागों में गर्मी ने जोर पकड़ा है। अहमदाबाद शहर में कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच अधिक गर्मी भी परेशान कर रही है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री रहा। शहर में सुबह से ही गर्मी के तेवर कड़े होते गए। दोपहर को कड़ी धूप के बीच गर्म हवाओं ने झुलसाने का काम किया। अहमदाबाद के अलावा समुद्रतटीय पोरबंदर में भी भीषण गर्मी का प्रकोप रहा। जहां अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री तक पहुंच गया। इसके अलावा राजधानी गांधीनगर का अधिकतम तापमान43.2 दर्ज किया गया। अन्य प्रमुख शहर वडोदरा में 42, सूरत में 39 तथा राजकोट का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेन्टीग्रेड तक रहा। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को राज्य के सूरत एवं भावनगर में लू चल सकती हैं। अगले दो दिनों में अहमदाबाद शहर का अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री सेन्टीग्रेड के बीच रहने की संभावना जताई गई है

Home / Ahmedabad / गुजरात के कुछ भागों में आज भी लू की चेतावनी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो