scriptGujarat: किरीट परमार बने अहमदाबाद के नए महापौर | Gujarat, Kirit Parmar, Ahmedabad, Mayor, BJP | Patrika News
अहमदाबाद

Gujarat: किरीट परमार बने अहमदाबाद के नए महापौर

Gujarat, Kirit Parmar, Ahmedabad, Mayor, BJP

अहमदाबादMar 11, 2021 / 01:24 am

Uday Kumar Patel

Gujarat:  किरीट परमार बने अहमदाबाद के नए महापौर

Gujarat: किरीट परमार बने अहमदाबाद के नए महापौर

अहमदाबाद/वडोदरा/राजकोट. राज्य के तीन महानगरपालिकाओं-अहमदाबाद, वडोदरा व भावनगर-में नए महापौर के नामों की घोषणा कर दी गई है। भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने यह ऐलान किया। अहमदाबाद के नए महापौर के रूप में किरीट परमार की नियुक्ति की गई है वहीं वडोदरा में केयूर रोकडिया को महापौर नियुक्त किया गया है। भावनगर में महापौर के रूप में कीॢतबेन दाणीधारिया के नाम का ऐलान किया गया है।
अहमदाबाद के नए महापौर शहर के ठक्करबापा नगर वार्ड से पार्षद हैं। उप महापौर के पद पर नारणपुरा की पार्षद गीताबेन पटेल को नियुक्त किया गया है वहीं थलतेज वार्ड के पार्षद स्थायी समिति के नए अध्यक्ष होंगे। चांदखेड़ा वार्ड के पार्षद अरुण सिंह राजपूत को सचेतक और सरसपुर के पार्षद भास्कर भट्ट मनपा में पार्टी के नेता होंगे।
उधर वडोदरा में उपमहापौर नंदा जोशी को बनाया गया है। हिेतेन्द्र पटेल स्थायी समिति के अध्यक्ष और चिराग बारोट सचेतक तथा अल्पेश लिम्बाचिया सत्ता पक्ष के नेता होंगे।

भावनगर में उपमहापौर का पद कृणाल शाह को दिया गया है वहीं स्थायी समिति के अध्यक्ष के रूप में धीरू धामेलिया होंगे। भाजपा की ओर से सूरत, राजकोट व जामनगर में महापौर व अन्य पदाधिकारियों के नामों की घोषणा बाकी है। उल्लेखनीय है कि पिछले महीने राज्य के छह महानगरपालिकाओं के चुनाव में भाजपा ने भारी जीत दर्ज की थी।

Home / Ahmedabad / Gujarat: किरीट परमार बने अहमदाबाद के नए महापौर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो