scriptGujarat: कारखाने में चल रहे शराब के अड्डे पर छापा, 1508 बोतलों के साथ एक गिरफ्तार | Gujarat, Rajkot, Liqour den, bottle | Patrika News
अहमदाबाद

Gujarat: कारखाने में चल रहे शराब के अड्डे पर छापा, 1508 बोतलों के साथ एक गिरफ्तार

Gujarat, Rajkot, Liqour den, bottle

अहमदाबादJul 14, 2020 / 12:39 am

Uday Kumar Patel

Gujarat: कारखाने में चल रहे शराब के अड्डे पर छापा, 1508 बोतलों के साथ एक गिरफ्तार

Gujarat: कारखाने में चल रहे शराब के अड्डे पर छापा, 1508 बोतलों के साथ एक गिरफ्तार

राजकोट. क्राइम ब्रांच ने शहर के मांडा डूंगर इलाके में छापा मारकर एक कारखाने में चल रहे शराब के अड्डे का पर्दाफाश किया। पुलिस ने यहां से 1500 से ज्यादा बोतल शराब जप्त करने के साथ एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।
राजकोट क्राइम ब्रांच के पुलिस निरीक्षक एच एम गढ़वी के मार्गदर्शन में सहायक उप निरीक्षक विजय सिंह झाला सहित अन्य स्टाफ गश्त लगा रहे थे तभी सूचना के आधार पर आजी डैम चौराहे पर रांदरडा तालाब के सामने इंडस्ट्रियल एरिया में एक कारखाने में छापा मारा गया। यहां से विदेशी शराब की 108 बोतलें मिली। पुलिस ने यहां से आरोपी और राजकोट के नवा थोराला में रहने वाले मौलिक उर्फ भोलो चंदू भाई काक डिया (29) को गिरफ्तार किया। राजकोट क्राइम ब्रांच ने 7 लाख 81 हजार 400 की कीमत की शराब और वाहन समेत 8 लाख 11 हजार 460 रुपए का माल जप्त किया।
भावनगर में कोरोना से जुड़ी पर्याप्त जानकारी उपलब्ध नहीं

राजकोट. भावनगर में कोरोना से एक मरीज की मौत हो गई। हालांकि प्रशासन की ओर से इसकी घोषणा नहीं की गई पिछले तीन से भावनगर प्रशासन की ओर से कोरोना के मरीजों के बारे में जानकारी सार्वजनिक नहीं कि जा रही है। सर्फ शाम को कितने मामले आए इसकी जानकारी दी जाती है। इससे पहले कई बार यह जानकारी दी जाती थी।

Home / Ahmedabad / Gujarat: कारखाने में चल रहे शराब के अड्डे पर छापा, 1508 बोतलों के साथ एक गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो