scriptछह डिग्री तक बढ़ गया अधिकतम तापमान | Maximum temperature increased six degrees | Patrika News
अहमदाबाद

छह डिग्री तक बढ़ गया अधिकतम तापमान

उमस भी बढ़ी

अहमदाबादJul 11, 2019 / 10:01 pm

Omprakash Sharma

Maximum temperature increased six degrees

छह डिग्री तक बढ़ गया अधिकतम तापमान

अहमदाबाद. प्रदेश के अधिकांश भागों में हो रही बारिश ने बुधवार और गुरुवार को विराम लिया है। पिछले तीन से चार दिनों में अहमदाबाद समेत विविध जगहों पर तापमान छह डिग्री तक बढ़ गया। हवा में बढ़ी आद्र्रता की मात्रा के चलते उसमभरी गर्मी भी बढ़ी है। राज्य के सौराष्ट्र एवं दक्षिण गुजरात के कुछ भागों में अगले चार दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।
दक्षिण गुजरात रीजन एवं उससे सटे भागों में गुरुवार सुबह अपर एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन की स्थिति के चलते मौसम में कुछ बदलाव है। आगामी चार दिनों में दक्षिण गुजरात, , दमन दादरानगर हवेली व सौराष्ट्र समेत कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार जताए गए हैं। अहमदाबाद शहर में गुरुवार को अधिकतम तापमान ३९ डिग्री के करीब पहुंच गया। शहर का तापमान पिछले चार दिनों में छह से डिग्री तक बढ़ गया। हवा में अधिकतम ७६ फीसदी तक आद्र्रता घुलने के कारण उमसभरी गर्मी भी महसूस होने लगी है। छह दिन पूर्व अहमदाबाद शहर का अधिकतम तापमान ३३ से ३४ डिग्री तक दर्ज किया गया। प्रदेश के अहमदाबाद के अलावा सुरेन्द्रनगर (३८.९), गांधीनगर (३८.५) भावनगर (३८.१), राजकोट (३७.४) तथा वडोदरा (३६.४) में भी तापमान में वृद्धि हुई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो