scriptएक छोड़ सभी विधायकों ने किया मतदान | One left all MLAs polled | Patrika News
अहमदाबाद

एक छोड़ सभी विधायकों ने किया मतदान

देश के 14वें राष्ट्रपति चुनाव के लिए सोमवार को गुजरात के 182 में से एक को छोड़कर शेष 181 विधायकों ने

अहमदाबादJul 18, 2017 / 05:47 am

मुकेश शर्मा

ahmedabad

ahmedabad

गांधीनगर।देश के 14वें राष्ट्रपति चुनाव के लिए सोमवार को गुजरात के 182 में से एक को छोड़कर शेष 181 विधायकों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। यहां स्वर्णिम-2 संकुल में सवेरे 10 बजे मतदान शुरू हुआ। मात्र जेडीयू के विधायक छोटु वसावा ने अपने मताधिकार का उपयोग नहीं किया।

शुरुआत के सवा दो घंटे में भाजपा के 121, कांग्रेस के 57, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के दो व भाजपा में विलय हुई गुजरात परिवर्तन पार्टी (जीपीपी) के एक विधायक ने मतदान किया। राष्ट्रीय स्तर पर एनडीए के प्रत्यााशी रामनाथ कोविंद का समर्थन कर रही जनता दल-यूनाइटेड (जेडीयू) के विधायक ने मताधिकार का उपयोग नहीं किया।

मतदान शुरू होने के पहले घंटे में विधायकों विधानसभाध्यक्ष रमणलाल वोरा, मुख्यमंत्री विजय रुपाणी, उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जितु वाघाणी, विधानसभा में शासक पक्ष के दंडक पंकज देसाई, मंत्रिमंडल के वरिष्ठ सदस्यों ने और बाद में भाजपा विधायकों ने मतदान किया।

शाह ने दिल्ली तो गहलोत ने गांधीनगर में डाला वोट

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने दिल्ली में मतदान किया। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी व राजस्थान के विधायक अशोक गहलोत ने गांधीनगर में वोट डाला। विपक्ष के नेता शंकरसिंह वाघेला, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता व कच्छ के अबडासा सीट से विधायक शक्तिसिंह गोहिल सहित कांगे्रस विधायकों ने, एनसीपी के प्रदेशाध्यक्ष जयंत पटेल बोस्की सहित दो विधायकों व भाजपा में विलय हुई जीपीपी के विधायक नलिन कोटडिया ने भी वोट डाला। वे जीपीपी से निर्वाचित हुए लेकिन वर्ष 2014 में जीपीपी का भाजपा में विलय होने के कारण वे भाजपा के माने जाते हैं और विधानसभा में भाजपा के विधायकों के साथ बैठते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो