शपथ ग्रहण समारोह के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री रूपाणी ने कहा किउन्होंने कहा कि हाल ही में लोकसभा चुनावों में राज्य की सभी २६ सीटों तथा विधानसभा की चार सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा को सौ फीसदी जीत मिली है। इस बार के चुनावों में पहले से ज्यादा वोट देकर जनता ने पार्टी की झोली भर दी है। चुनाव परिणाम ने साबित कर दिया है कि जनता को पार्टी पर अपार भरोसा है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस भरोसे को कभी टूटने नहीं दिया जाएगा।
भाजपा विधायकों की संख्या १०५ भारतीय जनता पार्टी के चार विधायकों ने शपथ ली है। इसके साथ ही विधानसभा में भाजपा के विधायकों की संख्या बढक़र १०५ हो गई है।