scriptराहुल गांधी खेडब्रह्मा भी सही से नहीं बोल सकते : रूपाणी | Rahul Gandhi can't utter 'Khedbrahma' properly : Rupani | Patrika News
अहमदाबाद

राहुल गांधी खेडब्रह्मा भी सही से नहीं बोल सकते : रूपाणी

-अरवल्ली जिले के मेघरज में चुनावी सभा

अहमदाबादApr 13, 2019 / 09:16 pm

Uday Kumar Patel

Vijay Rupani, Rahul Gandhi

राहुल गांधी खेडब्रह्मा भी सही से नहीं बोल सकते : रूपाणी

अहमदाबाद. मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुजरात के सपूत हैं तब गुजरात के दोनों हाथों में लड्डू और पांचों उंगलियां घी में हैं। मोदी के दिल्ली होने के कारण राज्य के कई लंबित सवालों का समाधान किया गया है। गुजरात की इच्छानुसार मदद दिल्ली से मिल रही है।
अरवल्ली जिले के मेघरज में शनिवार को चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि पूर्व में कांग्रेस की सरकारों के दौरान गुजरात कांग्रेस को आंखों में कण की तरह चुभता था। गुजरात के साथ कई अन्याय होते थे। गुजरात की प्रगति पर रोक लगी हुई थी।
राहुल पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मेघरज, विजयनगर व खेडब्रह्मा को अच्छी तरह पहचानते हैं। क्या कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को इन जगहों की जरूरतों के बारे में जानकारी है। उन्हें तो लगता है कि राहुल खेडब्रह्मा शब्द भी सही तरीके से नहीं बोल सकते।

Home / Ahmedabad / राहुल गांधी खेडब्रह्मा भी सही से नहीं बोल सकते : रूपाणी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो