scriptरेलकर्मियों ने किया सीनियर डीपीओ का सम्मान | Railwaymen facilated Sr. DPO | Patrika News
अहमदाबाद

रेलकर्मियों ने किया सीनियर डीपीओ का सम्मान

अग्रवाल का तबादला

अहमदाबादFeb 03, 2019 / 10:28 pm

Pushpendra Rajput

railwaymen

रेलकर्मियों ने किया सीनियर डीपीओ का सम्मान

अहमदाबाद. अहमदाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी एन.एम. अग्रवाल का उप मुुख्य कार्मिक अधिकारी के तौर पर पश्चिम रेलवे मुख्यालय चर्चगेट स्थानांतरण होने पर हाल ही में रेलकर्मियों ने सम्मान किया और कर्मचारियों तथा अधिकारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। इसके अलावा रेलवे यूनियनों के पदाधिकारियों ने भी उनका सम्मान किया।
अग्रवाल ने अहमदाबाद मंडल में वर्ष 2016 को कार्यभार संभाला था। उन्होंने अपने 3 वर्ष के निडर व कार्यकुशलता पूर्ण कार्यकाल के दौरान रेलवे इंस्टीटयूट के चुनाव, कर्मचारी कल्याण के कई कार्य जैसे आगंतुकों के लिए बैठक व्यवस्था, आर.ओ. का शुद्ध जल, महिलाओं के लिए रेस्ट रूम, इत्यादि कई कार्य किए। केरल तथा कच्छ में बाढ़ के दौरान भी उन्होंने अपनी टीम के साथ बाढ़ राहत जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए। कर्मचारियों ने उनके भव्य विदाई समारोह में अपने विचार व्यक्त किए। अग्रवाल को उनकी सेवाओं के लिए अहमदाबाद मंडल में हमेशा याद किया जाएगा।
हेरिटेज गैलेरी को नया रूप
अहमदाबाद. अहमदाबाद स्टेशन पर हेरिटेज गैलेरी को आकर्षक ढंग से सुसज्जित किया गया। स्टेशन पर आनेवाले यात्रियों में रेल हेरिटेज के प्रति जागरुकता पैदा करने के उदेश्य से मनाए जा रहे रेल हेरिटेज माह के दौरान अहमदाबाद स्टेशन पर हेरिटेज गैलेरी को पूरे माह के लिए प्रात: 08 बजे से रात्रि 08 बजे तक दर्शकों के लिए खुला रखा गया है ताकि दर्शक रेल हेरिटेज के महत्व की वस्तुओं का रुचिपूवर्क अवलोकन कर सके। उल्लेखनीय है कि इस हेरिटेज गैलेरी में रेलवे कार्य प्रणाली से सम्बंधित पुराने उपकरण मोडल, एंटीक वस्तुएं तथा पुराने दस्तावेज प्रदर्शित किये गये है। यह रेल हेरिटेज गैलेरी सभी आगंतुकों के लिए निशुल्क है। इसके लिए एक स्टाफ भी तैनात किया गया है जो दर्शको को इसके बारे में जानकारी उपलब्ध कराएगा।

Home / Ahmedabad / रेलकर्मियों ने किया सीनियर डीपीओ का सम्मान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो