पर्यटन को लेकर देश के हर जिले में सामथ्र्य मोदी ने पर्यटन के क्षेत्र में अभी अपार संभावनाएं बताते हुए यह कहा कि पूरा विश्व भारत आने को आतुर है। कच्छ के सफेद रण को देखने के लिए दुनिया भर के लोग आते हैं। इसी तरह भारत के हर जिले में कुछ न कुछ ताकत है सिर्फ इसके बेहतर उपयोग करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कच्छ आजकेल देश और दुनिया का आकर्षण का केंद्र बन गया है। आज कच्छ के माध्यम से देश और दुनिया को नई वर्णमाला सीखनी पड़ेगी जिसमें ‘क’ से कच्छ और ‘ख’ से खमीर शामिल है।
उन्होंने अंजार में अपना संबोधन हिन्दी के साथ-साथ गुजराती भाषा में भी किया। संबोधन की शुरुआत उन्हें कच्छी भाषा से की। मोदी ने कहा कि उन्हेें भी कच्छी वासियों की तरह वर्ष एक बार कच्छ आने का मन करता है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल, केन्द्रीय राज्य मंत्री मनसुख मांडविया, राज्य के ऊर्जा मंत्री सौरभ पटेल, दिलीप ठाकोर, राज्य मंत्री परबत पटेल, विधायकगण नीमाबेन आचार्य, मालती माहेश्वरी, विरेन्द्र सिंह जाडेजा
कच्छ के सांसद विनोद चावड़ा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।