scriptगुजरात से रेकॉर्ड 14 हजार से ज्यादा यात्री जाएंगे हज, रवानगी शुरू | Record number of more than 14 thousand pilgrims will go for Haj from Gujarat, departure | Patrika News
अहमदाबाद

गुजरात से रेकॉर्ड 14 हजार से ज्यादा यात्री जाएंगे हज, रवानगी शुरू

गुजरात के हज यात्रियों के लिए हज का मुक़द्दस सफर रविवार 26 मई से शुरू हो गया। अहमदाबाद सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से 26 मई को हज की उड़ानों का संचालन शुरू हुआ। इस साल हज यात्रियों की 21 उड़ानों की व्यवस्था की गई है। इस वर्ष गुजरात से रेकॉर्ड 14310 यात्री हज की […]

अहमदाबादMay 26, 2024 / 10:57 pm

nagendra singh rathore

अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से हज यात्रा पर जाते यात्री।

गुजरात के हज यात्रियों के लिए हज का मुक़द्दस सफर रविवार 26 मई से शुरू हो गया। अहमदाबाद सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से 26 मई को हज की उड़ानों का संचालन शुरू हुआ। इस साल हज यात्रियों की 21 उड़ानों की व्यवस्था की गई है। इस वर्ष गुजरात से रेकॉर्ड 14310 यात्री हज की यात्रा पर जा रहे हैं। यह गत वर्ष की तुलना में 5 हजार अधिक हैं। गत वर्ष 9300 यात्री हज की यात्रा पर गए थे। दिलचस्प बात यह है कि गुजरात का हज यात्रियों का कोटा करीब चार हजार यात्रियों का है। इसकी तुलना में इस साल तीन गुना से ज्यादा यात्री हज यात्रा पर राज्य से जा रहे हैं।
गुजरात राज्य हज समिति के सचिव इम्तियाज घांची ने बताया कि गुजरात राज्य से इस वर्ष 14310 यात्री हज के लिए जा रहे हैं। इसमें से 4700 हाजी बॉम्बे एम्बार्गेशन पोइंट से होते हुए जाएंगे। गत वर्ष 9300 यात्री हज के लिए गुजरात से गए थे। इस वर्ष यह अब तक के रेकॉर्ड 14310 यात्री हज यात्रा पर जा रहे हैं। इससे पहले वर्ष 2017 में कुल 1115 यात्री हज की यात्रा पर गए थे। 35 से 40 दिन की हज यात्रा है। गुजरात सरकार ने अच्छे इंतजाम किए हैं। यात्रियों को कोई दिक्कत न हो उसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

पहले दिन तीन उड़ानें

घांची ने बताया कि गुजरात के अहमदाबाद सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सऊदी एयरलाइंस के जरिए यात्री हज यात्रा पर जाएंगे। 26 मई की सुबह 10.20 को पहली उड़ान हज यात्रा के लिए रवाना हुई। रविवार को तीन उड़ानें रवाना हुईं। गुजरात से कुल 21 उड़ानें हज के लिए रवाना होंगी। जो 9 जून जाएंगी। अमूमन एक फ्लाइट में 300 से 350 सौ यात्री रहते हैं। इस साल संख्या ज्यादा होने से 400 से 450 करीब यात्री एक फ्लाइट में रवाना होंगे।

एयरपोर्ट पर विशेष प्रबंध किए गए हैं

सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा प्रबंधन के तहत हज यात्रियों के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। यहां पर हर साल की तरह इस वर्ष भी शामियानां बांधा गया है। एयरपोर्ट पर विशेष तीन डोम बनाए गए हैं। हज यात्रियों की रवानगी अच्छे से हो इसके लिए उनके सामान की चेकिंग के लिए विशेष डोम की व्यवस्था की गई है। एसी बस में डोम से टर्मिनल 2 पर ले जाया जाएगा। इमीग्रेशन व जांच के लिए भी टी-2 पर विशेष व्यवस्था की है। यात्रियों के परिजनों के लिए राहत दर पर पार्किंग की सुविधा रहेगी। वेटिंग एरिया भी बनाया गया है। गर्मी को देखते हुए वॉटर कूलर, वॉटर व पंखों की व्यवस्था की गई है।
घांची ने बताया कि केन्द्र सरकार की योजना के तहत 70 साल से ज्यादा आयु के बुजुर्ग और महिला हाजियों को प्राथमिकता दी गई है। 200-250 यात्री 70 से ज्यादा आयु के हैं। महिला योजना का लाभ लेते हुए 50 महिलाएं हज यात्रा पर जा रही हैं।

Hindi News/ Ahmedabad / गुजरात से रेकॉर्ड 14 हजार से ज्यादा यात्री जाएंगे हज, रवानगी शुरू

ट्रेंडिंग वीडियो