scriptविसनगर नपा के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी भाजपा में शामिल | Visnagar municipality president, few corporators joins BJP | Patrika News
अहमदाबाद

विसनगर नपा के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी भाजपा में शामिल

-इन सभी पार्षदों ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीत दर्ज की थी

अहमदाबादAug 06, 2019 / 10:23 pm

Uday Kumar Patel

Visnagar Municipalities, BJP, Corporator, Indepedent

विसनगर नपा के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी भाजपा में शामिल

महेसाणा/अहमदाबाद. विसनगर नगरपालिका के अध्यक्ष तथा विभिन्न समितियों के अध्यक्ष मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। विसनगर नगरपालिका में विकास मंच के नाम से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सत्ता पर काबिज हुए नगरपालिका के वर्तमान अध्यक्ष गोविंदभाई पटेल ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय में स्थानीय विधायक ऋषिकेश पटेल तथा प्रदेश भाजपा महासचिव के सी पटेल की उपस्थिति में भाजपा से जुड़ गए।
भाजपा से जुडऩे वाले अन्य पदाधिकारियों में स्टाफ सेलेक्शन समिति संगीताबेन पटेल, स्वास्थ्य समिति की अध्यक्ष रश्मिबेन बारोट, स्वच्छता समिति की अध्यक्ष दमयंतीबेन पटेल के साथ-साथ नगरपालिका के पार्षदों में भरतभाई पटेल, जगदीशभाई चौहाण तथा आशाबेन प्रजापति शामिल हैं। इन पार्षदों ने कहा कि वे सभी भारत पहले और विकास की राजनीति से प्रेरित होकर भाजपा से जुड़े हैं। दूसरी ओर नगरपालिका के कुछ अन्य पार्षदों के भी शीघ्र ही भाजपा में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
इन सभी पार्षदों ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीत दर्ज की थी।

Home / Ahmedabad / विसनगर नपा के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी भाजपा में शामिल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो