4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sex Scandal Row: अमित शाह ने प्रियंका गांधी से किया सवाल, प्रदेश में कांग्रेस सरकार तो क्यों नहीं हो रही कार्रवाई?

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि भाजपा नारीशक्ति (महिलाओं) के साथ खड़ी है और मातृशक्ति (मां और बहनों) का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती।

2 min read
Google source verification

Amit Shah

Amit Shah on Prajwal Revanna's Sex Scandal Row: केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर उन अश्लील क्लिपों पर कोई कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है जिनमें कथित तौर पर पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा (HD Deve Gowda's grandson) के पोते और एनडीए उम्मीदवार प्रज्वल रेवन्ना को कई महिलाओं का यौन उत्पीड़न करते दिखाया गया है। अमित शाह ने इस मुद्दे पर मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा का रुख स्पष्ट है कि वह "मातृशक्ति" (माताओं या महिलाओं) के साथ है।

हम देश की मातृशक्ति के साथ खड़े हैं: अमित शाह

उन्होंने कहा कि भाजपा का रुख स्पष्ट है और हम देश की 'मातृशक्ति' के साथ खड़े हैं। मैं कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि कर्नाटक में सरकार किसकी है? वहां सरकार कांग्रेस पार्टी की है। उन्होंने अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की? कर्नाटक हमारे पास नहीं है। यह राज्य की कानून-व्यवस्था का मुद्दा है इसलिए राज्य सरकार को इस पर कार्रवाई करनी होगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा मामले की जांच के पक्ष में है।

'यह गंभीर मामला और हम इसे बर्दाश्त कर नहीं सकते'

अमित शाह ने कहा, "यह बहुत गंभीर मामला है और हम इसे बर्दाश्त नहीं कर सकते। हम कांग्रेस से पूछना चाहते हैं कि सत्ता में होने के बावजूद सरकार ने अभी तक कार्रवाई क्यों नहीं की? प्रियंका जी को अपने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से पूछना चाहिए।"

आरोपी सांसद हासन से लड़ रहे हैं चुनाव

कर्नाटक के हासन निर्वाचन क्षेत्र से मौजूदा सांसद प्रज्वल मौजूदा लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन जद (एस) ने इस मामले से भाजपा को दूरी बनाए रखने की मांग की है। प्रज्जवल ने एक पुलिस शिकायत में अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों को ''छेड़छाड़'' बताया है। उनके निर्वाचन क्षेत्र में मतदान के एक दिन बाद शनिवार को उनके कथित वीडियो सामने आए। रविवार को वह जर्मनी के लिए रवाना हो गए।

​इन मामलों में केस हो चुका है दर्ज

पुलिस ने उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न और पीछा करने का मामला दर्ज किया है जबकि कर्नाटक सरकार ने मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने कल कहा कि एसआईटी उनसे भारत लौटने के लिए कहेगी।