scriptदिव्यांका त्रिपाठी ने फेसबुक पर बताया अपना यह सीक्रेट | divyanka tripathi dreams of an american tv star | Patrika News
मनोरंजन

दिव्यांका त्रिपाठी ने फेसबुक पर बताया अपना यह सीक्रेट

स्टार प्लस के शो ‘ये हैं मोहब्बतें’ में इशिता का रोल निभाने वाली दिव्यांका त्रिपाठी ने एक टीवी स्टार के लिए अपने प्यार का खुलासा किया है। अपना यह सीके्रट दिव्यांका ने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर शेयर किया।

अहमदाबादSep 07, 2016 / 09:31 pm

Kamlesh Sharma

Divyanka Tripathi

Divyanka Tripathi

स्टार प्लस के शो ‘ये हैं मोहब्बतें’ में इशिता का रोल निभाने वाली दिव्यांका त्रिपाठी ने एक टीवी स्टार के लिए अपने प्यार का खुलासा किया है। अपना यह सीक्रेट दिव्यांका ने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर शेयर किया। 
उन्होंने अमेरिकन क्राइम टीवी सीरीज गोथम एस2 की एक तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर के साथ दिव्यांका ने लिखा, मैं समझ सकती हूं, जब कोई फैन कहता है कि वो मेरे सपने देखता है तो वह कैसा महसूस करता होगा। 
मैं गोथम को हर रात सपने में देख रही हूं। इस अमेरिकन टीवी सीरीज का तीसरा सीजन जल्द शुरू होने वाला है। गोथम में बेन मेकेन्जी ‘जेम्स गोर्डन’ का लीड रोल निभा रहे हैं। लगता है कि इस दिव्यांका इस हैंडसम डिटेक्टिव से काफी इंप्रेस्ड हैं। 
एक तरफ जहां दिव्यांका एक अमेरिकन टीवी स्टार की फैन हैं तो वहीं यहां उनके कई फैन्स हैं। दिव्यांका अपने शो की वजह से खासी पॉपुलर हैं। हाल ही में दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने कोस्टार बॉयफ्रेंड विवेक दहिया से शादी की है। यह शादी इंदौर में हुई थी।

Home / Entertainment / दिव्यांका त्रिपाठी ने फेसबुक पर बताया अपना यह सीक्रेट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो