scriptराज्यसभा चुनाव में अमीबेन को उतारने से महिला कांग्रेस में रोष | Woman cangress leaders oppose for amiben candidatures of rajyasabha | Patrika News
अहमदाबाद

राज्यसभा चुनाव में अमीबेन को उतारने से महिला कांग्रेस में रोष

महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

अहमदाबादMar 12, 2018 / 11:03 pm

Pushpendra Rajput

congress leader
अहमदाबाद. गुजरात से राज्यसभा चुनाव में अमीबेन याज्ञिक को प्रत्याशी बनाए जाने से महिला कांग्रेस इकाई में रोष है। वहीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष सोनलबेन पटेल ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव को अपना इस्तीफा भेज दिया है। हालांकि उन्होंने अपने इस्तीफा का कारण निजी बताया है।
उन्होंने अपने इस्तीफे में कहा है कि वे निजी कारणों से महिला कांग्रेस के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी से मुक्त हो रही हैं। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और उसके नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि उनको दो बार महिला कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि उन्होंने कहा कि वे व्यक्तिगत तौर पर अमीबेन के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन आलाकमान हमेशा से यह विश्वास दिलाता रहा कि चुनाव में बाहरी प्रत्याशी (पैराशूट कंडीडेट) को नहीं उतारा जाएगा। हालांकि वादे नहीं निभाया और संगठन में काम करनेवालों को नजरंदाज किया गया। महिला कांग्रेस की अन्य पदाधिकारियों ने भी रोष जताते हुए कहा कि अमीबेन की संगठन में कोई भी भूमिका नहीं है। फिर भी उनको राज्यसभा चुनाव का टिकट दिया गया। महिला संगठन को नजरंदाज किया गया। संगठन की किसी भी महिला को चुनाव में उतारना चाहिए था।
नारण राठवा पूर्व रेल राज्यमंत्री हैं। राठवा की आदिवासियों में अच्छी पैठ है। वे छोटा उदेपुर विधानसभा प्रतिनिधित्व करते हैं। राठवा पांच बार लोकसभा पहुंच चुके हैं। वहीं डॉ. अमीबेन गुजरात हाईकोर्ट के वकील हैं। वे कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता भी हैं।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल भी गुजरात से ही राज्यसभा में चुने गए हैं। जब अहमद पटेल राज्यसभा चुनाव मैदान में उतरे थे तो उनकी दिलचस्प जीत हुई थी। उस समय हालात यह भी आई थी उनकी जीत को सुनिश्चित कराने के लिए कांग्रेसी विधायकों को बैंगलुरू तक ले जाना पड़ा था। हालांकि इस बार कांग्रेसी विधायकों की संख्या 78 है। इसके चलते कांग्रेस प्रत्याशियों राज्यसभा चुनाव में जीत आसानी से मिल सकती है।

Home / Ahmedabad / राज्यसभा चुनाव में अमीबेन को उतारने से महिला कांग्रेस में रोष

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो