scriptअंगदान को लेकर जागरुकता अभियान | WREU begin began donation awarness compaign | Patrika News
अहमदाबाद

अंगदान को लेकर जागरुकता अभियान

रेलकर्मियों ने किया रक्तदान, उमरावमल पुरोहित की स्मृति में

अहमदाबादFeb 26, 2019 / 11:13 pm

Pushpendra Rajput

wreu

अंगदान को लेकर जागरुकता अभियान

अहमदाबाद. ऑल इंडिया रेलवेमेन्स फेडरेशन (एआईआरएफ) के पूर्व अध्यक्ष उमरावमल पुरोहित की स्मृति में वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन (डबल्यूआरईयू)- अहमदाबाद मंडल की ओर से रेल कर्मचारियों तथा परिजनों के लिए न्यू रेलवे इंस्टीट्यूट, साबरमती फुटबॉल ग्राउंड पर एक खेल महोत्सव, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर तथा अंगदान रजिस्ट्रेशन शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर अंगदान के प्रति जागरूक किया गया।
यूनियन के अध्यक्ष आर सी शर्मा और मुख्य अतिथि जे आर भोंसले ने शांति के दूत कबूतर और बलून छोड़कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। खेल महोत्सव में 700 से ज्यादा बच्चों से लेकर सभी कर्मचारियों ने भाग लिया। वहीं विभिन्न आयु वर्ग की दौड़, गोला फेंक, लम्बी कूद, नींबू-चम्मच तथा म्यूजिकल चेयर आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थीं। उधर, 153 रेल कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों ने स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया। इसके साथ ही रक्तदान कैम्प भी लगाया गया, जिसमें में 53 लोगों ने रक्तदान किया। यूनियन ने पिछले दिनों लोगों को अंगदान के प्रति जागरूक बनाने के लिए जनजागरण अभियान चला रखा है। तथा विभिन्न विभागों एवं इकाइयों में जाकर लोगों को प्रेरित करके अंगदान के लिए भारत सरकार की संस्था नोटो के सहयोग से पंजीकरण कराया। अंगदान के लिए 119 लोगों ने पंजीकरण करवाया। इसी मुहिम का व्यापक प्रचार एवं जनजागरण के उद्देश्य से लोको पायलट हितेंद्र अढिय़ोल , शंटिंग लोको पायलट सुहाग पटेल, डी.डी. बैंकर, सहायक लोको पायलट दिप्पल पटेल अहमदाबाद-मुम्बई तक साइकल यात्रा पर रवाना हुए। मंडल युवा संयोजक कृष्णनंदन यादव एस्कॉर्टिंग व्हीकल के साथ हैं। इस मौके पर मंडल रेल प्रबंधक दिनेश कुमार, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सुनील बिश्नोई और कॉनकॉर के महा प्रबंधक मधुकर रौत उपस्थित थे। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के संचालक मंडल मंत्री एच.एस. पाल के नेतृत्व में अध्यक्ष दिनेश पंचाल, संजय सूर्यबली, मिस्बाहुल हसन, हरिराम मीणा, जी.एस. यादव, अजित गज्जर, जी आर वर्मा ,के.जे. त्रिवेदी, कृष्णनंदन यादव, बिपिनचंद्र शर्मा, पारुल राजवी, कमला शर्मा और कई शाखाओं के सचिव व अध्यक्षों को अहम योगदान रहा।

Home / Ahmedabad / अंगदान को लेकर जागरुकता अभियान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो