29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेलवे में 13 हजार 487 जूनियर इंजीनियर को मिलेगी नियुक्ति

मुख्य लिखित परीक्षा का परिणाम शीघ्र
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Baljeet Singh

•

Updated: 12 Oct 2019, 5:01 AM IST

रेलवे में 13 हजार 487 जूनियर इंजीनियर को मिलेगी नियुक्ति

demo pic

अजमेर. रेलवे में जूनियर इंजीनियर एवं इसके समकक्ष पद के लिए 13 हजार 487 अभ्यर्थियों को इसी साल नियुक्ति मिल जाएगी। रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से शीघ्र ही मुख्य लिखित परीक्षा का परिणाम जारी किया जाएगा। उत्तर पश्चिम रेलवे में इसके तहत 825 खाली पदों पर नियुक्तियां दी जाएगी।

जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए मुख्य लिखित परीक्षा 28 अगस्त से एक सितंबर तक आयोजित की गई थी। इसमें पूरे देश में लगभग दो लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। रेलवे ने एक दिन पूर्व ही मुख्य लिखित परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी की है । यह उत्तर कुंजी 12 अक्टूबर तक भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। हालांकि इस उत्तरकुंजी में अब कोई संशोधन नहीं होगा।
दस्तावेज सत्यापन के बाद नौकरी

जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए अब नियुक्ति प्रक्रिया अंतिम चरण में है। अंतिम उत्तर कुंजी जारी करने के बाद अब परीक्षा का परिणाम इसी माह घोषित किया जाएगा। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल के बाद इसी साल नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे।

अजमेर-पुष्कर के बीच ट्रेन दो दिन रद्द
अजमेर. दौराई रेल यार्ड में फुट ओवर ब्रिज निर्माण कार्य की वजह से अजमेर-पुष्कर के बीच चलने वाली ट्रेन दो दिन के लिए निरस्त रहेगी। ट्रेन नंबर 59607 अजमेर-पुष्कर टे्रन और वापसी में चलने वाली ट्रेन नंबर 59608 पुष्कर-अजमेर 16 व 17 अक्टूबर को निरस्त कर दी गई है। इसके अलावा मारवाड़ से अजमेर के बीच चलने वाली गाड़ी भी 16 व 17 अक्टूबर को सराधना रेलवे स्टेशन पर 1 घंटा 25 मिनट अतिक्ति ठहराव करेगी।