29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आरपीएससी दफ्तर में अब हर आगंतुक को ‘प्रवेश-पत्र’

ajmer rpsc news : आरपीएससी अब तक केवल विभिन्न परीक्षाओं के लिए प्रवेश-पत्र जारी करता आया है, लेकिन अब आयोग ने यह व्यवस्था की है कि कार्यालय में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का रिकॉर्ड होना चाहिए। गोपनीयता की दृष्टि से यह व्यवस्था लागू की गई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Yuglesh Sharma

•

Updated: 12 Jan 2020, 6:52 PM IST

आरपीएससी दफ्तर में अब हर आगंतुक को 'प्रवेश-पत्र'

आरपीएससी दफ्तर में अब हर आगंतुक को 'प्रवेश-पत्र'

अजमेर. आप को अगर राजस्थान लोक सेवा आयोग (rpsc) कार्यालय में किसी अधिकारी या कर्मचारी से मिलना है तो पहले रिसेप्शन पर फोटो खिंचवानी पड़ेगी। वहां बैठा कार्मिक कम्प्यूटर में ही आपकी फोटो खिंचेगा और नाम, पता, किससे और क्यों मिलना है, आदि सवाल पूछेगा। इसके तुरंत बाद फोटो सहित प्रवेश-पत्र (पास) आपके हाथ में आ जाएगा। यह पास लेकर ही आप किसी अधिकारी या कर्मचारी से मिल सकते हैं।

READ MORE: शिक्षक भर्ती 2004 के अभ्यर्थियों को नहीं मिलेगी नियुक्तियां!

आरपीएससी अब तक केवल विभिन्न परीक्षाओं के लिए प्रवेश-पत्र जारी करता आया है, लेकिन अब आयोग ने यह व्यवस्था की है कि कार्यालय में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का रिकॉर्ड होना चाहिए। गोपनीयता की दृष्टि से यह व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत आयोग अध्यक्ष, सचिव, सदस्य या किसी अन्य अधिकारी व कर्मचारी से मिलने के लिए आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को फोटोयुक्त पास जारी किए जा रहे हैं, ताकि आयोग में यह रिकॉर्ड रखा जा सके कि किससे, कौन, कब और क्यों मिलने के लिए आया। आयोग का तर्क है कि इस रिकॉर्ड के हिसाब से अभ्यर्थियों की परिवेदना पर संबंधित अधिकारी से समय-समय पर जवाब-तलब भी किया जा सकता है। खास बात यह है कि पांच व्यक्ति यदि ग्रुप में मिलने के लिए जाना चाहते हैं तो उन पांचों व्यक्ति की फोटो एक ही पास में शामिल कर दी जाएगी और वे संयुक्त पास लेकर भी प्रवेश कर सकते हैं।