scriptभाजपा से नीरज और कांग्रेस से बनवारीलाल के बीच होगा मुकाबला | Ajmer municipal cororation deputy mayor election | Patrika News
अजमेर

भाजपा से नीरज और कांग्रेस से बनवारीलाल के बीच होगा मुकाबला

अजमेर उपमहापौर चुनाव

अजमेरFeb 08, 2021 / 01:03 pm

Amit

Ajmer municipal cororation deputy mayor election,Ajmer municipal cororation deputy mayor election

भाजपा से नीरज और कांग्रेस से बनवारीलाल के बीच होगा मुकाबला,भाजपा से नीरज और कांग्रेस से बनवारीलाल के बीच होगा मुकाबला

अजमेर. नगर निगम में उपमहापौर चुनाव के लिए कांग्रेस और भाजपा ने अपने पत्ते खोल दिए है। कांग्रेस ने वार्ड एक के पार्षद बनवारी लाल शर्मा को और भाजपा ने वार्ड 66 के प्रत्याशी नीरज जैन को अपना उम्मीदवार बनाया है। दोनो प्रत्याशियों ने सोमवार सुबह अपने-अपने नामांकन दाखिल कर दिया।
शहर कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता मुजफ्फर भारती ने बताया कि कांग्रेस आलाकमान स्तर पर यह तय किया गया है कि पार्टी की ओर से उपमहापौर का प्रत्याशी भी मैदान में उतारा जाएगा। इसे देखते हुए कांग्रेस ने बनवारी लाल शर्मा को उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं भाजपा ने सोमवार उपमहापौर पद के लिए सुबह नीरज जैन को अपना प्रत्याशी घोषित किया। हालांकि भाजपा में कई पार्षद इस पद के लिए आस लगाए बैठे थे। लेकिन अंत में पार्टी ने नीरज जैन को अपना प्रत्याशी बनाया। नीरज जैन वार्ड 66 से केवल एक वोट से विजयी घोषित किए गए। उनके निर्वाचन को लेकर बाद में कांग्रेस के प्रत्याशी गणेश चौहान ने आपत्ति भी दर्ज कराई थी।

Home / Ajmer / भाजपा से नीरज और कांग्रेस से बनवारीलाल के बीच होगा मुकाबला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो