30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मतदान के समय ऐसा क्या हुआ जो पूरे केंद्र पर मच गई अफरा तफरी, अचानक लोग भागने लगे इधर-उधर

मधुमक्खियों के हमले से चार मतदाता घायल हो गए। सूत्रों के अनुसार गोविंद सिंह गुर्जर राजकीय महाविद्यालय मतदान केंद्र में मतदान हो रहा था कि अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 16 Nov 2019, 3:22 PM IST

election_5.jpg

अजमेर। मधुमक्खियों के हमले से चार मतदाता घायल हो गए। सूत्रों के अनुसार गोविंद सिंह गुर्जर राजकीय महाविद्यालय मतदान केंद्र में मतदान हो रहा था कि अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया।

इससे अफरा तफरी मच गई और कतार में लगे लोग वहां से भाग गए। मधुमक्खियों के डंक से दो मतदाता अचेत हो गए जिन्हें नसीराबाद के राजकीय चिकित्सालय में उपचार के लिए ले जाया गया। बाद में मधुमक्खियों के जाने के बाद मतदान प्रक्रिया शुरु हुई।

नसीराबाद नगर पालिका के लिए हो रहे चुनाव में उत्साह बना हुआ है। पहली बार मतदान करने वाले युवाओं, महिलाओं, पुरुषों में इसको लेकर खुशी दिख रही है। नगर निकाय में उनकी भागीदारी सुनिश्चित होने से ज्यादातर लोग खुद को भाग्यशाली समझ रहे हैं। उनका मानना है, कि इससे नसीराबाद का योजनाबद्ध विकास हो सकेगा।

अजमेर जिले में ब्यावर नगर परिषद तथा पुष्कर एवं नसीराबाद नगर पालिकाओं के पार्षदों का चुनाव हो रहा है। जिले में नगरीय निकायों के मतदान दिवस यानी 16 नवंबर काे संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश है। कलेक्टर विश्व मोहन शर्मा ने बताया कि शनिवार को ब्यावर नगर परिषद, पुष्कर एवं नसीराबाद नगर पालिका के चुनाव आयोजित होंगे। मतदान दिवस के दिन इन क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। साथ ही पुनर्मतदान की स्थिति में संबंधित क्षेत्र में पुनर्मतदान की तिथि को भी सार्वजनिक अवकाश रहेगा। प्रदेश में 49 निकायों के 2105 वार्डों में से 2091 वार्डों में मतदान हो रहा है। 14 वार्डों में निर्विरोध पार्षद निर्वाचित हो चुके हैं। चुनाव के लिए 40 हजार मतदान कर्मी और सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं। मतगणना 19 नवंबर को होगी। अध्यक्ष पद के लिए 26 नवंबर और उपाध्यक्ष के लिए 27 नवंबर को चुनाव होगा।