27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा की बागी सुशील कंवर पलाड़ा को कांग्रेस का समर्थन

कांग्रेस उम्मीदवार श्रीलाल तंवर ने वापस लिया नामांकन, सुशील कंवर पलाड़ा के निर्दलीय फार्म भरने से गर्माई राजनीति, भाजपा के महेन्द्र सिंह मझेवला हैं दावेदार
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Chandra Prakash Joshi

•

Updated: 10 Dec 2020, 1:34 PM IST

भाजपा की बागी सुशील कंवर पलाड़ा को कांग्रेस का समर्थन

भाजपा की बागी सुशील कंवर पलाड़ा को कांग्रेस का समर्थन

चन्द्र प्रकाश जोशी

अजमेर. अजमेर जिला प्रमुख का चुनाव भाजपा के गले की फांस बन गया है। भाजपा के चिह्न पर जीती सुशील कंवर पलाड़ा की बगावत के बाद भाजपा की राह मुश्किल हो गई है। कांग्रेस प्रत्याशी श्रीलाल गुर्जर ने भाजपा की बागी व निर्दलीय उम्मीदवार सुशील कंवर पलाड़ा के समर्थन में नाम वापस ले लिया है। भाजपा की ओर से महेन्द्र सिंह मझेवला को उम्मीदवार है। भाजपा के कुल 21 उम्मीदवारों में से अब बगावत के बाद सीसधे तौर पर 20 उम्मीदवार रह गए हैं जो मतदान करेंगे। लेकिन पलाड़ा के समर्थन में भी भाजपा के और अन्य उम्मीदवार बगावत कर सकते हैं।
अजमेर जिला परिषद में कुल 32 सदस्यों के लिए चुनाव हुए जिसमें से 21 सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार जीते एवं 11 पर कांग्रेस उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। जिला प्रमुख पद के लिए गुरुवार को भाजपा के महेन्द्र सिंह मझेवला ने नामांकन दाखिल किया। इसके साथ ही भाजपा की उम्मीदवार एवं पूर्व विधायक तथा पूर्व जिला प्रमुख सुशील कंवर पलाड़ा की ओर से भाजपा एवं निर्दलीय के रूप में नामांकन दाखिल कर दिया। कांग्रेस के श्रीलाल तंवर के मैदान में हटने के साथ ही मुकाबला भाजपा के महेन्द्र सिंह मझेवला एवं बागी व निर्दलीय प्रत्याशी सुशील कंवर पलाड़ा के मध्य तय हो गया। दोपहर 3 से 5 बजे के मध्य मतदान के बाद नतीजे जारी होंगे।

भाजपा को क्रॉस वोटिंग का खतरा

पूर्व विधायक एवं पूर्व जिला प्रमुख सुुशील कंवर पलाड़ा की ओर से बगावत कर निर्दलीय चुनाव में मैदान में डटी होने से भाजपा में क्रॉस वोटिंग का खतरा मंडराने लगा है। भाजपा के कुछ उम्मीदवार पलाड़ा के सम्पर्क में बी बताए जा रहे हैं। ऐसे में भाजपा की राह बहुत मुश्किल बन गई है।

बड़ी खबरें

View All

अजमेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग