scriptChaitra Navratri: मां सिद्धिदात्री का पूजन, मंदिरों में 12 बजे रामनवमी की आरती | Chaitra Navratri: Maa sidhi datri pujan, Ramnavmi Aarti soon | Patrika News
अजमेर

Chaitra Navratri: मां सिद्धिदात्री का पूजन, मंदिरों में 12 बजे रामनवमी की आरती

राम जन्मोत्सव पर मंदिर में राम दरबार सजाया गया है।

अजमेरApr 02, 2020 / 09:19 am

raktim tiwari

ramnavmi pujan

ramnavmi pujan

अजमेर.

चैत्र नवरात्र के तहत गुरुवार को घरों में मां सिद्धिदात्री का पूजन हो रहा है। साथ ही मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जन्मोत्सव पर बजरंगगढ़ सर्किल स्थित सीताराम मंदिर पर राम जन्मोत्सव एवं महा आरती का आयोजन होने वाला है। राम जन्मोत्सव पर मंदिर में राम दरबार सजाया गया है। दोपहर 12 बजे महाआरती की जाएगी।
यह भी पढ़ें

हाईटेक बायो सेफ्टी लैब में ही मिलेगा ‘कोरोना किलर’

चैत्र नवरात्र के नवें दिन घरों में मां सिद्धिदात्री का पूजन किया जा रहा है। लोग विधि-विधान से हवन कर पूजन कर रहे हैं। माता को लौंग, कपूर, पुष्प, हलवा, चने का भोग लगाया गया है।
12 बजे होगी रामनवमी की आरती
प्राचीन बालाजी मंदिर क्लॉक टावर मदार गेट पर रामनवमी महोत्सव मनाया जाएगा। महंत महावीर प्रसाद गौतम के सानिध्य में पूजा-अर्चना होगी। पंडित योगेश गौतम और अन्य राम भगवान और बालाजी महाराज की आरती करेंगे।
मंदिरों में सुंदर कांड पाठ
अर्जुनलाल सेठी कॉलोनी स्थित श्री संकट मोचन बालाजी मन्दिर में सुन्दर कांड का पाठ होगा। इसके अलावा बजरंगगढ़ बालाजी मंदिर, मदार गेट बालाजी मंदिर और अन्य मंदिरों में भी पुजारी सुंदर कांड का पाठ करने में जुटे हैं। लॉकडाउन के चलते इस बार शहर में सामूहिक रामायण् अखंड पाठ, हवन यज्ञ नहीं हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें

खुद पोलियो से ग्रस्त, औरों को सुकून देने का प्रयास

उतारें मर्यादा पुरुषोंत्तम की ये सीख
-किसी से झूठ नहीं बोलेंगे, हमेशा अपनाएंगे सत्य की राह
-पशु-पक्षी और प्राणी मात्र से हिंसा का नहीं करेंगे व्यवहार
-सदैव कन्याओं-महिलाओं की करेंगे रक्षा
-परिवार में बुजुर्गों, माता-पिता की आज्ञा का करेंगे पालन
-दूसरों की सहायता के लिए हमेशा रहेंगे तत्पर
-जीवन में रखेंगे मर्यादित व्यवहार और आचरण

दसवीं और बारहवीं के अलावा सभी विद्यार्थी होंगे प्रमोट
अजमेर. सीबीएसई ने कोरोना वायरस संक्रमण और लॉक डाउन को देखते हुए अहम निर्णय लिया है। बोर्ड ने सभी स्कूल को निर्देश देकर पहली से आठवीं और नवीं तथा ग्यारहवीं कक्षा तक विद्यार्थियों को अगली कक्षाओं के लिए प्रोमोट करने और उनकी ग्रेड अपडेट करने को कहा है।
बोर्ड सचिव अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि दसवीं और बारहवीं कक्षा की 31 मार्च तक स्थिगत की गई थीं। यह परीक्षाएं लॉक डाउन और मौजूदा हालात में कराना सम्भव नही है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय और उच्च स्तर के फैसले के अनुसार इन परीक्षाओं पर निर्णय लिया जाएगा। इसके लिए जो भी निर्णय होगा बोर्ड दस दिन पहले विद्याथियों को अवगत कराएगा।

Home / Ajmer / Chaitra Navratri: मां सिद्धिदात्री का पूजन, मंदिरों में 12 बजे रामनवमी की आरती

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो