scriptकांग्रेस में CM को लेकर खींचतान, एक-दो नहीं पांच-छह जने कतार में: वसुंधरा राजे | CM Raje comment on congress cm candidate | Patrika News
अजमेर

कांग्रेस में CM को लेकर खींचतान, एक-दो नहीं पांच-छह जने कतार में: वसुंधरा राजे

www.patrika.com/rajasthan-news/

अजमेरNov 25, 2018 / 09:27 am

santosh

augusta westlend

raje

अजमेर। किशनगढ़ में चुनावी जनसभा में वसुंधरा राजे ने कहा कि कांग्रेस में मुख्यमंत्री को लेकर खींचतान चल रही है। एक-दो नहीं पांच-छह जने कतार में लगे हैं। मगर भाजपा में ऐसा नहीं है, हम देखते भले ही दूसरी ओर हैं मगर पीठ हमारी एक है जो हमारी ताकत है।
राजे ने कहा कि पिछले कार्यकाल में कांग्रेस सरकार ने ढाई लाख करोड़ का कर्जा छोड़ा। हमने बीमारू राज्य से राजस्थान को बाहर निकाला। अब राजस्थान को अग्रणी राज्य की श्रेणी में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि वे पहली मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने गौरव यात्रा में जनता को अपनी सरकार का लेखा-जोखा दिया।
हमने कभी जयपुर में बैठकर बजट नहीं बनाया, बल्कि जनता के बीच जाकर, जनता से पूछकर बजट बनाया। उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि इन्होंने कैंप करके क्यों नहीं दिखाया, क्यों जनता को हिसाब नहीं दिया। कांग्रेस ने गरीबी हटाओ का नारा दिया, मगर इन्होंने गरीबों को हटा दिया।
सिर्फ खुद के परिवार का भला किया। कांग्रेस ने 55 साल तक राज किया मगर किसी ने कोई हिसाब नहीं दिया। आज कम्प्यूराइज्ड जमाना है। पहले राशन की दुकान पर भ्रष्टाचार होता था हमने पीओएस मशीन लगाकर भ्रष्टाचार को खत्म किया। राजे ने कहा कि जब भी चुनाव आते हैं कांग्रेस बांटने की बात करती है मगर हमें परिवार को जोडऩा है। भाजपा जोडऩे का काम करती है।
किसानों को साधा:
चंबल का पानी अजमेर जिले में लाएंगे मुख्यमंत्री राजे ने किसानों को साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार चंबल का पानी लेकर आएगी। अजमेर सहित 13 जिलों को इससे जोड़ा जाएगा। धौलपुर से अलवर तक यह पानी पहुंचेगा। मार्बल उद्यमियों को जोडऩे का प्रयास राजे ने अपने भाषण में कहा कि मार्बल उद्यमियों ने जो भी समस्याएं बताई समाधान किया। ग्रेनाइट व मार्बल पर वैट 28 से घटाकर 18 प्रतिशत तक वैट किया साथ ही रॉयल्टी कम की।
कांग्रेस के जातिवाद पर कसा तंज:
राजे ने कहा कि चुनाव के समय कांग्रेस ने जाट को राजपूत से, गुर्जर को मीणा से लड़ाने का काम किया है। महिला होना गुनाह नहीं उन्होंने कहा कि महिला होना गुनाह नहीं है। महिला को कई मुश्किलों से निकलकर परिवार के लिए त्याग करना पड़ता है। महिला के दिल में करुणा होती है, जिससे वह परिवार को सींचती है। महिला होने के नाते वे पूरे प्रदेश को संभाल रही हैं।
मोदी का दो बार जिक्र:
पूरे भाषणा में राजे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का दो बार जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने साठ साल में नहीं किया वह मोदी ने चार साल में करके दिखाया है, हिन्दुस्तान को आगे बढ़ाया, हिन्दुस्तान को स्वाभिमान, इज्जत मिली। राजस्थान की इज्जत बढऩे में भी कमी नहीं रहेगी। युवाओं का आह्वान, ऐसे युवा आएं राजनीति में किशनगढ़ के भाजपा प्रत्याशी विकास चौधरी की ओर मुखातिब राजे ने कहा कि भाजपा को ऐसे युवाओं की जरूरत है, जिनके पास विजन हो, क्षेत्र की जनता की समस्याओं का दर्द हो।

Home / Ajmer / कांग्रेस में CM को लेकर खींचतान, एक-दो नहीं पांच-छह जने कतार में: वसुंधरा राजे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो