अजमेर. शहर में जल्द ही सीएनजी (कम्प्रेस्ट नेचुरल गैस) स्टेशन खुलेंगे। इसके लिए भारत की सबसे बड़ी सीएनजी वितरण कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड व हिन्दुस्थान पेट्रोलियम कारपोरेशन के मध्य करार हुआ है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड कि तरफ से उपाध्यक्ष विनोद कुमार ढाका व राजेश कुमार सिंह डीजीएम रिटेल हिन्दुस्थान पेट्रोलियम ने अजमेर में हिन्दुस्थान पेट्रोलियम के रिटेल स्टेशनों पर सीएनजी स्टेशन खोलने के लिए अनुबंध किया है।अनुबंध के तहत फि लहाल इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के द्वारा भडाणा फि ***** स्टेशन एनएच 79्र,साई कृपा हाईवे सर्विस मांगलियावास एनएच 8,शहीद मोहन काठत फि ***** स्टेशन तथा 58 तथा सरदार मोटर सर्विस किशनगढ़ बाईपास एनएच 58 जिला अजमेर ,रजत फि ***** स्टेशन नसीराबाद अजमेर पर सीएनजी स्टेशन खोले जाएंगे।