scriptपिछले बार का आंकड़ा भी नहीं छू पाई कांग्रेस18 सीटों पर ही सिमटी | Congress could not even touch last time Limited to 18 seats | Patrika News
अजमेर

पिछले बार का आंकड़ा भी नहीं छू पाई कांग्रेस18 सीटों पर ही सिमटी

74 वार्डो में से कांग्रेस केवल 18 सीटे ही जीत सकी

अजमेरFeb 01, 2021 / 09:26 pm

bhupendra singh

Panchayat Election 2020: टिकट कटने से नाराज हुए दो दर्जन पदाधिकारी व कार्यकत्ताओं ने दिए सामूहिक इस्तीफे

Panchayat Election 2020: टिकट कटने से नाराज हुए दो दर्जन पदाधिकारी व कार्यकत्ताओं ने दिए सामूहिक इस्तीफे

अजमेर. सत्ता में होने के बावजूद नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस पिछली बार का प्रदर्शन भी नहीं दोहरा सकी। कांग्रेस को पिछले बार से तीन सीटें कम मिली। इस बार कांग्रेस ने 80 वार्डो में से 74 में ही चुनाव लड़ा। मुस्लिम बाहुल्य 3 वार्डो मे तो उसने प्रत्याशी ही नहीं उतारे तो एक जगह कांग्रेस प्रत्याशी नामांकन ही दाखिल नहीं कर सका जबकि दो जगहों पर उसके प्रत्याशियों के नामांकन खारिज हो गए थे। 74 वार्डो में से कांग्रेस केवल 18 सीटे ही जीत सकी। जबकि पिछले नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को 21 सीटे नगर निगम में हासिल हुई थी। कई वार्डो में कांग्रेस तीसरे और चौथे नम्बर पर रही। कई वार्डो में काग्रेस के बागी चुनाव जीतने में कामयाब रहे तो कई वार्डो में निर्दलीयों ने कांग्रेस के उम्मीदवारों को पछाड़ दिया। कई जगहो पर निर्दलीय प्रत्याशी कांग्रेस के विकल्प के रूप में दूसरे स्थान पर नजर आए।वहीं भाजपा ने 80 वार्डो में चुनाव लड़ा और 48 सीटें जीतने में कामयाब रही। भाजपा के 4 बागी उम्मीदवार भी चुनाव जीत गए।
सातवीं बाद बनेगा भाजपा का बोर्ड
नगर निगम के महापौर का चुनाव 7 फरवरी को होगा। नगर निगम में भाजपा अपना चौथा महापौर और सातवां बोर्ड बनाएगी। बोर्ड बनाने के लिए भाजपा के पास पूर्ण बहुमत है। भाजपा ने अपने पार्षदों की बाड़ाबंदी भी कर दी है। दो बार भाजपा अपना महापौर बनाने में कामयाब रही जबकि कांग्रेस एक बार अपना महापौर बना चुकी है। इस बार निगम का चौथा महापौर चुना जाएगा। नगर निगम की महापौर की सीट एससी महिला वर्ग के लिए सुरक्षित है।

नगरीय निकायों के अध्यक्ष का चुनाव 7 को

निर्वाचन आयोग के द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार जिले में 5 नगरीय निकायों के लिए अध्यक्ष पदों का चुनाव 7 फ रवरी को होगा। उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन 8 फ रवरी को होगा। जिला निर्वाचन अधिकरी प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि जिले में नगर निगम अजमेरए नगर परिषद किशनगढ़ तथा नगर पालिका बिजयनगर, केकडी एवं सरवाड के लिए मतगणना रविवार को हुई। नगरीय निकायों के अध्यक्ष पदों के लिए लोक सूचना सोमवार को जारी होगी। नामांकन पत्र मंगलवार को दोपहर & बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा बुधवार को प्रात: 10:&0 बजे से आरम्भ होगी। अभ्यर्थिता वापस लेने के लिए गुरूवार दोपहर & बजे तक का समय निर्धारित है। इसके तुरन्त बाद चुनाव चिन्हों का आंवटन किया जाएगा। अध्यक्ष पद के लिए मतदान 7 फ रवरी को प्रात: 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। मतदान समाप्ति के तुरन्त बाद मतगणना की जाएगी। नगरीय निकायों के उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया 8 फ रवरी को होगी। निर्वाचन प्रक्रिया के लिए बैठक प्रात: 10 बजे आरम्भ होगी। इसमें प्रात: 11 बजे तक नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा प्रात: 11.&0 बजे से आरम्भ होगी। दोपहर 2 बजे तक अभ्यर्थी अपने नाम वापस ले सकते है। आवश्यक होने पर मतदान दोपहर 2.&0 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। इसके तुरंत बाद मतगणना होगी।

Hindi News/ Ajmer / पिछले बार का आंकड़ा भी नहीं छू पाई कांग्रेस18 सीटों पर ही सिमटी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो