scriptCorona impact: 121 श्रमिक स्पेशल से पहुंचे 1.73 लाख प्रवासी | Corona impact: 1.73 million passenger reach home from shramik special | Patrika News
अजमेर

Corona impact: 121 श्रमिक स्पेशल से पहुंचे 1.73 लाख प्रवासी

रेलवे आवश्कतानुसार व मांग के अनुरूप अन्य राज्यों के लिए भी स्पेशल रेलसेवाओं के संचालन करेगा।

अजमेरMay 29, 2020 / 08:59 am

raktim tiwari

shramik special train

shramik special train

अजमेर.

उत्तर पश्चिम रेलवे ने 121 श्रमिक स्पेशल रेल सेवा से विभिन्न राज्यों के 1 लाख 73 हजार से अधिक प्रवासियों को गंतव्य स्थान तक पहुंचाया है। रेलवे आवश्कतानुसार व मांग के अनुरूप अन्य राज्यों के लिए भी स्पेशल रेलसेवाओं के संचालन करेगा।
121 श्रमिक स्पेशल रेलसेवाओं के माध्यम से बिहार के 89 हजार, उत्तर प्रदेश के 49 हजार, मध्य प्रदेश के 15 हजार, झारखंड के 5600 व पश्चिम बंगाल के 6800 सहित अन्य राज्यों जैसे आन्ध्र प्रदेश, उत्तराखण्ड, केरल, छतीसगढ़ आदि के श्रमिकों के लिए संचालित की गई है। कोरोना वायरस संक्रमण और लॉकडाउन के समय रेलवे लगातार प्रवासियों के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेन चला रहा है। सरकार के निर्देशानुसार रेल संचालित हैं। गुरुवार को उदयपुर-मालदा और भीलवाड़ा पूर्णिया ट्रेन चलाई गई।
यह भी पढ़ें

राहत: 20 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज, घर पहुंचने की खुशी

दूसरे राज्यों से आई ट्रेन
लोकमान्य तिलक टर्मिनस (महाराष्ट्र) से जयपुर व नागौर पहुुंचने वाली ट्रेन सहित 42 श्रमिक स्पेषल रेलसेवाएं अन्य राज्यों से पहुंची। इनमें 48 हजार से अधिक लोग अन्य राज्यों से पहुंचे हैं। रेल सेवाओं में महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आन्ध्र प्रदेश, गुजरात, झारखंड, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल शामिल हैं।
यह भी पढ़ें

MDSU: पहले यूजी फिर पीजी क्लासेज की होंगी परीक्षाएं

यात्रियों को सुविधाएं..
रेलकर्मी यात्रियों को उनके कोच तक पहुंचाने, खाना व पानी की बोतल वितरित कर रहे हैं। जरूरत पडऩे पर व्हीलचेयर भी उपलब्ध है। स्टेशन पर सोशल डिस्टेंसङ्क्षग, मेडिकल जांच और अन्य कार्य भी जारी हैं।
जीसीए सर्किल हॉट स्पॉट, सिविल लाइंस कूल-कूल

रक्तिम तिवारी/अजमेर. कभी खुशनुमा मौसम और हरियाली से भरपूर रहने वाला अब अजमेर गर्म शहर बन गया है। अरावली की खूबसूरती, हरे-भरे पेड़-पौधे, भरपूर बरसात के चलते कई बादशाह, सम्राट और ब्रिटिश अधिकारी यहां छुट्टियां बिताने आते थे। लेकिन अब झुलसाने वाली धूप और लू का असर दिखता है। समूचा शहर भट्टी की तरह तपने लगा है। पत्रिका टीम ने थर्मामीटर लेकर शहर का तापमान जांचा। कई इलाके सुबह से भट्टी की तरह तपते दिखे।
चंदवरदायी नगर
मौसम विभाग के ठीक सामने पत्रिका टीम पहुंची तो आसमान से आग बरसती दिखी। तपती सडक़ पर पुलिस वैन को छोडकऱ कुछके राहगीर दिखे। यहां थर्मामीटर का ग्राफ सीधा 39 डिग्री पर पहुंच गया।
कारण-इलाके में चंदवरदायी स्टेडियम को छोडकऱ पेड़-पौधे ज्यादा नहीं है।

Home / Ajmer / Corona impact: 121 श्रमिक स्पेशल से पहुंचे 1.73 लाख प्रवासी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो