scriptCrime: जबरदस्त बदबू आ रही थी कई दिन से, देखा तो उड़े होश… | Crime: Dead Body found in Ghooghra valley ajmer | Patrika News
अजमेर

Crime: जबरदस्त बदबू आ रही थी कई दिन से, देखा तो उड़े होश…

पुलिस ने रखवाया नेहरू अस्पताल की मोर्चरी में।

अजमेरApr 13, 2020 / 08:47 am

raktim tiwari

dead body found in ajmer

dead body found in ajmer

अजमेर.

घूघरा घाटी में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। सूचना मिलने पर सिविल लाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पहचान नहीं होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
घूघरा घाटी के निकट सडक़ के नीचे पास शव पड़ा था। लोगों की सूचना मिलते ही सिविल लाइंस थाना प्रभारी डॉ. रविश सामरिया पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मी तलहटी में शव तक पहुंचे। देखने में शव करीब सात-आठ दिन पुराना लगा। आसपास दुर्गन्ध फैली हुई थी। एक हाथ और धड़ मिला अलगथाना प्रभारी डॉ. सामरिया ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 55 साल बताई गई है। मृतक के शरीर को जानवरों ने नोच लिया था। मृतक का एक हाथ और धड़ अलग-अलग मिला। मामला गंभीर लगने पर तत्काल डॉग स्क्वाड और एफएसएल टीम को भी बुलाया गया।
यह भी पढ़ें

रेलवे ने 1 लाख 85 हजार को फोन पर दी जानकारी

हत्या या अन्य वजह…
घाटी में शव मिलने पर पुलिस विभिन्न एंगल से छानबीन कर रही है। पुलिस ने जांच के बिंदुओं में हत्या अथवा किसी बीमारी से मौत अथवा अन्य कारणों को शामिल किया है। मृतक के कपड़ों में पहचान की कोई वस्तु नहीं मिली। पुलिस आसपास के भवनों में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने में जुटी है। मालूम हो कि बीते मार्च में भूणाबाय में भी एक युवक का शव मिला था। इसके शव को जानवरों ने नोच लिया था।
टीचर्स चेक करेंगे कॉपी, कुछ यूं तैयार होगा रिजल्ट

अजमेर . राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परीक्षा परिणाम समय पर निकाले जाने की कवायद के तहत उत्तरपुस्तिकाओं की मूल्यांकन का काम सोमवार से शुरू हो जाएगा। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय स्तर से परीक्षकों को कॉपियां जांचने के लिए बंडल उपलब्ध कराए जाएंगे।
यह भी पढ़ें

#Corona impact: देने पड़ सकते हैं कॉलेज और यूनिवर्सिटी में प्रोविजनल एडमिशन

जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक-मुख्यालय) देवी सिंह कच्छावा ने बताया कि बोर्ड के रीट कार्यालय सहित बोर्ड कार्यालय से कॉपियों के बंडल प्राप्त कर परीक्षकों को उपलब्ध करवाए जाएंगे। रीट कार्यालय में हिंदी और अंग्रेजी विषय की उत्तर पुस्तिकाएं ज्यादा तादाद में पड़ी हैं। अन्य विषयों की कॉपियां बोर्ड कार्यालय से प्राप्त की जाएंगी। इस काम के लिए अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी मुन्नी देवी शर्मा को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। कच्छावा के अनुसार बोर्ड की ओर से नियुक्त परीक्षक सीधे भी बोर्ड कार्यालय से अपने विषयों की उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त कर सकते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो