scriptमहिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ प्रदर्शन | Demonstration against atrocities on women | Patrika News
अजमेर

महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ प्रदर्शन

भाजपा महिला मोर्चा ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

अजमेरJan 25, 2022 / 08:35 pm

CP

महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ प्रदर्शन

महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ प्रदर्शन

अजमेर. राजस्थान में महिलाओं के खिलाफहो रहे अत्याचार एवं शोषण की घटनाओं के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से प्रदर्शन किया गया। डाक बगंले से कलक्ट्रेट तक विरोध रैली निकाली गई। महिला मोर्चा की कार्यकर्ता एवं महिलाओं ने राज्य में लचर कानून व्यवस्था को लेकर आक्रोश जताया। बाद में राज्यपाल के नाम जिलाधीश को ज्ञापन देकर प्रदेश मे बढ़ रहे महिला अपराध व रेप जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की गई।
भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष एवं पार्षद भारती श्रीवास्तव के नेतृत्व में मंगलवार को कलक्ट्रेट के सामने सांकेतिक धरने के साथ विरोध प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार में हमारी मातृशक्ति सुरक्षित नहीं है। ऐसी सरकार जो महिलाओं को सुरक्षित नहीं रख सकती है। श्रीवास्तव ने कहा कि राजस्थान में कहीं पर भी महिलाएं सुरक्षित नहीं है। राज्य की गहलोत सरकार कानून व्यवस्था के मामले में फेल साबित हुई है।
महापौर ब्रजलता हाडा ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं पर इस सरकार मे अत्याचार बढ़े हैं अलवर के बाद भीलवाड़ा में जिस प्रकार मुकबधिर बच्ची के साथ रेप की घटना सामने आई है, उससे साबित होता है कि प्रदेश में अपराधियों को सरकार से बिल्कुल भी भय नहीं है। इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला महामंत्री सरोज चौधरी, लीना बिश्वा, रूबी जैन, प्रतिभा पाराशर, अंजना शेखावत, वनीता जैमन, सावित्री शर्मा, रीना अरोड़ा, श्वेता शर्मा, विजयलक्ष्मी विजय, लक्ष्मी यादव, वर्षा कंवर, नेहा भाटी, रेनू यादव, इंदु शर्मा, राधिका सोनी, सोनू शर्मा, सुधा अजमेरा, सरोज कंवर, कृष्णा मेघानी, संतोष पारीक, सरिता, अंकिता, पूनम, सपना आदि उपस्थित रहे।
पुलिस लाइन के सामने पुलिसकर्मी पर हमला
श्रीवास्तव ने कहा कि कानून व्यवस्था का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अजमेर में पुलिस के सामने शराब पीने वाले लोगों ने टोकने पर पुलिसकर्मी पर हमला बोल दिया। ऐसे में आम आदमी की सुरक्षा कौन करेगा।

Home / Ajmer / महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ प्रदर्शन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो