
alwar crime news डॉक्टर से बात करने को मांगा मोबाइल, मौका पाकर ले भागा युवक
अजमेर. मादक पदार्थ तस्करी के चार साल पुराने मामले में बुधवार को एडीजे-4 वीरेन्द्र कुमार मीणा ने तस्करी के आरोपियों को 10-10 साल की सजा व एक-एक लाख रुपए के अर्थदण्ड से दंडित किया है।
विशिष्ट लोक अभियोजक गुलाम नजमी फारूखी ने बताया कि नसीराबाद सदर थाना क्षेत्र में 22 अगस्त 015 को मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में गिरफ्तार बीकानेर खाजुवाला मदरसा रोड निवासी विजयपाल जाट, श्रीगंगानगर रावला मंडी घड़साना निवासी राकेश कुमार सांसी को 10-10 साल की सजा व एक-एक लाख रुपए के अर्थदण्ड से दंडित किया है। अभियोजन पक्ष ने प्रकरण में बतौर साक्ष्य 13 गवाह और 92 दस्तावेज पेश किए।
यह है मामला
गुमाम नजमी फारूखी ने बताया कि नसीराबाद सदर थानाप्रभारी रामचन्द्र चौधरी ने 22 अगस्त 2015 को राजमार्ग स्थित झड़वासा चौकी के पास पुलिस नाकाबंदी देखकर कार में सवार दो युवक न्यारा मार्ग की तरफ वाहन मोड दिया। पुलिस ने पीछा करते हुए कार को रोका। कार की तलाशी में पुलिस ने 4 कट्टे में 94 किग्राम डोडा पोस्त बरामद किया। पुलिस ने कार में सवार बीकानेर निवासी विजयपाल जाट व श्रीगंगानगर निवासी राकेश कुमार के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम में प्रकरण दर्जकर गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़े...
प्रेमी के साथ लौटी विवाहिता
मांगलियावास. थाने के लीडी गांव से कुछ दिन पूर्व लापता हुई विवाहिता ने थाने पहुंचकर अपने नाता विवाह के दस्तावेज पेश कर अपने प्रेमी के साथ जाने के बयान दिए। इस पर पुलिस ने उसे अपनी स्वेच्छा अनुसार जाने के लिए रवाना कर दिया।। जानकारी के अनुसार गत 15 नवंबर को लीडी की निवासी विवाहिता अपने 9 माह के मासूम के साथ लापता हो गई थी। विवाहिता के ससुर ने थाने में गुमशुदगी दर्ज करा जेठाना निवासी मुकेश जाट पर विवाहिता को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की आशंका जताई थी। इधर विवाहिता द्वारा अपने प्रेमी के साथ मेड़ता में प्रेम विवाह कर लिया। विवाहिता ने बुधवार को मांगलियावास थाने में पहुंचकर नाता विवाह के दस्तावेज पेश किए। दूसरी ओर मांगलियावास पुलिस ने विवाहिता के ससुराल पक्ष, पीहर पक्ष के लोगों की मौजूदगी में विवाहिता के बयान दर्ज किए। विवाहिता की इच्छा अनुसार अपने प्रेमी मुकेश जाट के साथ रहने पर की इच्छा जताई है।
Published on:
28 Nov 2019, 11:26 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.