सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच लीग स्टेज में एक मुकाबला खेला गया था, जिसे केकेआर ने अपने नाम कर लिया था। अब दोनों टीमें दूसरी बार इस सीजन आमने सामने होंगी और अगर तीसरी बार भी आमने सामने हो सकती हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में से कोई भी पहला क्वालीफायर्स हार जाती है तो उसे एलिमिनेटर जीतने वाली टीम से दूसरे क्वालीफायर्स में भिड़ना होगा। वहां अगर दूसरा क्वालीफायर्स भी हार जाती है तो फिर वो टीम बाहर हो जाएगी।