इस मैच में हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के सभी खिलाड़ी अपने अपने घर लौट चुके हैं। महेंद्र सिंह धोनी भी रांची में देखे गए। आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स के सफर के खत्म होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए अपने घर रांची पहुंचे हैं। इस दौरान उन्हें रविवार को रांची की सड़कों पर बाइक चलाते देखा गया। सोशल मीडिया पर एक वाडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें धोनी बाइक से वापस लौट रहे हैं।