बिलखती हुई छात्रा ने घर पहुंचकर परिजन को बताया कि स्कार्फ बांधे मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने उसे अगवा कर छेड़छोड़ की। छात्रा के अनुसार अपहर्ता युवक उसे बेहोश करके मोटरसाइकिल पर बैठाकर तेजाजी के स्थान पर ले गए तथा बाद में छोड़ दिया। मामला गंभीर होने से विद्यालय प्रशासन, परिजन व पुलिस सकते में आ गई।