scriptGST Collection in April 2024: अबकी बार 2 लाख करोड़ के पार, मोदी सरकार के खजाने में पैसों की बारिश! | GST Collection in April 2024: This time it has crossed 2 lakh crores, rain of money in the treasury of Modi government! | Patrika News
राष्ट्रीय

GST Collection in April 2024: अबकी बार 2 लाख करोड़ के पार, मोदी सरकार के खजाने में पैसों की बारिश!

GST Collection in April 2024: जीएसटी लागू होने के बाद पहली बार कलेक्शन 2 लाख करोड़ रुपये के पार कर गया है। अप्रैल में GST कलेक्शन 2.10 लाख करोड़ रुपए रहा।

नई दिल्लीMay 01, 2024 / 03:03 pm

Anand Mani Tripathi

GST Collection in April 2024: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले केंद्र की ​वित्त मंत्रालय मोदी सरकार के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। नए वित्तीय वर्ष के पहले महीने में अप्रैल में ही GST संग्रह 2.10 लाख करोड़ रुपए पार कर गया है। यह अब तक का सर्वाधिक जीएसटी संग्रह है। पहली बार वस्तु एवं सेवा कर ने सकल राजस्व में 12.4 प्रतिशत की प्रभावशाली वृद्धि भी दर्ज की गई है। इसमें शुद्ध राजस्व 1.92 लाख करोड़ रुपए है। विभाग के मुताबिक हर साल 17.1 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
अप्रैल 2024 के लिए कुल GST संग्रह में केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर 43,846 करोड़ रुपए रहा। राज्य वस्तु एवं सेवा कर 53,538 करोड़ रुपए रहा। इसके अलावा IGST 99,623 करोड़ रुपए और उपकर 13,260 करोड़ रुपए रहा। गौरतलब है कि GST 01 जुलाई 2017 को लागू किया गया था। इसे अप्रत्यक्ष कर के क्षेत्र में अब तक बड़ा कर सुधार माना जा रहा है।
इससे पहले अप्रैल 2023 में बना था रिकॉर्ड
अप्रैल में रिकॉर्ड GST संग्रह से पहले मार्च 2024 में भी सरकारी खजाना GST से भरा था। मार्च में मासिक आधार पर 1.78 लाख करोड़ रुपए GST संग्रह हुआ। सबसे बड़ा GST संग्रह पिछले साल अप्रैल 2023 में दर्ज किया गया था जब GST से 1.87 लाख करोड़ रुपए संग्रहित हुए थे।

Home / National News / GST Collection in April 2024: अबकी बार 2 लाख करोड़ के पार, मोदी सरकार के खजाने में पैसों की बारिश!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो