scriptHappy Rakhi: रक्षाबंधन पर बहिनें बांधेंगी भाइयों की कलाई पर राखी | Happy Rakhi: Sisters tied Rakhi on Brothers Wrist | Patrika News
अजमेर

Happy Rakhi: रक्षाबंधन पर बहिनें बांधेंगी भाइयों की कलाई पर राखी

मंदिरों और अन्य कई स्थानों पर रक्षासूत्र बांधे जाएंगे। पुरोहित अपने यजमानों के घर जाकर रक्षासूत्र बांधेंगे।

अजमेरAug 03, 2020 / 07:09 am

raktim tiwari

rakhi festival

rakhi festival

अजमेर.

शहर में रक्षाबंधन पर्व सोमवार को मनाया जाएगा। बहिनें अपने भाइयों को तिलक कर, मिष्ठान खिलाकर कलाई पर राखी बांधेंगी। इस बार 9.28 तक भद्रा है। इसके बाद पूरे दिन रक्षाबंधन पर्व मनाया जाएगा।
पारम्परिक मान्यतानुसार सावन शुक्ल पूर्णिमा पर सोमवार को रक्षाबंधन पर्व मनाया जाएगा। सुबह 9.28 तक भद्रा होने से शुभ मुर्हूत नहीं है। इसके बाद बहिनें अपने भाइयों के तिलक कर, मिष्ठान खिलाकर राखियां बांधेंगी। भाई अपनी बहिनों को उपहार, कपड़े और अन्य सामग्री भेंट देंगे। शहर में केंद्रीय कारावास में इस बार कैदियों के बहिनें राखियां नहीं बांध सकेंगी। इसके अलावा मंदिरों और अन्य कई स्थानों पर रक्षासूत्र बांधे जाएंगे। पुरोहित अपने यजमानों के घर जाकर रक्षासूत्र बांधेंगे।
बाजारों में रही भीड़
रक्षाबंधन से पूर्व रविवार को बाजारों में भीड़ रही। नया बाजार, पुरानी मंडी, मदार गेट, कवंडसपुरा, वैशाली नगर, नगरा, रामगंज, केसरगंज, श्रीनगर रोड, धौलाभाटा, नाका मदार, आदर्श नगर, फायसागर रोड और अन्य स्थानों पर लोगों ने फल, मिठाई, नारियल और अन्य सामग्री खरीदी। बहिनें अपने भाइयों-रिश्तेदारों के लिए रंगबिरंगी और आधुनिक राखियां खरीदती नजर आई।
मनाएंगे श्रावणी उपाकर्म
आर्य समाज अजमेर के तत्वावधान में श्रावणी उपाकर्म और जियालाल जयंती मनाई जाएगी। सुबह मंत्रोच्चार से यज्ञ होगा। आर्य समाज के पूर्व प्रधान और डीएवी कॉलेज के सस्ंथापक पंडित जियालाल का जन्म दिन और श्रावणी उपाकर्म पर्व मनाया जाएगा।

Home / Ajmer / Happy Rakhi: रक्षाबंधन पर बहिनें बांधेंगी भाइयों की कलाई पर राखी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो