scriptमंगेतर का करता रहा देहशोषण, फिर तोड़ दी शादी | Patrika News
अजमेर

मंगेतर का करता रहा देहशोषण, फिर तोड़ दी शादी

शर्मनाक : आरोपी के खिलाफ बलात्कार व जान से मारने के प्रयास का मुकदमा दर्ज, पीडि़ता ने लगाए नशे की लत का आरोप

अजमेरMay 06, 2024 / 01:26 pm

manish Singh

मंगेतर का करता रहा देहशोषण, फिर तोड़ दी सगाई

मंगेतर का करता रहा देहशोषण, फिर तोड़ दी सगाई

अजमेर. नशे की लत के चलते एक युवक की न केवल सगाई टूटी गई बल्कि होने वाली पत्नी ने उस पर बलात्कार और जान से मारने के प्रयास का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पीडि़ता की रिपोर्ट पर अलवरगेट थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार समेत विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार पीडि़ता ने रिपोर्ट में बताया कि 2023 में उसकी एक युवक से सगाई हुई थी। ससुराल पक्ष ने उसके मंगेतर की नशे की लत की बात नहीं बताई। उनको यह बताया गया कि उनका बेटा कोई नशा नहीं करता है। सगाई के बाद उसका मंगेतर से मिलना-जुलना शुरू हुआ।पीडिता ने आरोप लगाया कि आरोपी मंगेतर उसके घर आया और उसके साथ जबरन सम्बन्ध बनाने का प्रयास करने लगा। इसके इनकार करने पर आरोपी नाराज हो गया। फिर आरोपी ने शादी का झांसा देते हुए उसके साथ जबरन बलात्कार किया। इसके बाद आरोपी से बांसवाड़ा में सगाई हो गई। उनके परिवार में आपसी बातचीत के बाद शादी भी तय हो गई थी।

गला दबा जान से मारने का प्रयास

पीडि़ता ने शिकायत में बताया कि आरोपी मंगेतर ने सगाई करने के बाद भी लगातार उसका देहशोषण करता रहा लेकिन अप्रेल 2024 को वह नशे की हालत में उसके घर आया। फिर उसने उससे शादी करने से इनकार कर दिया। कारण पूछने पर आरोपी ने उसका गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।

परिजन ने भी किया इनकार

पीडि़ता ने बताया कि आरोपी मंगेतर की हरकत को उसने अपने ससुराल यानी आरोपी युवक की मां से बात की तो उन्होंने भी शादी से इनकार कर दिया। उसने अपने परिवार को घटना की जानकारी दी। परिजन के बातचीत के बाद आरोपी के खिलाफ अलवरगेट पुलिस थाने में रिपोर्ट दी। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर मुकदमा दर्जकर अनुसंधान शुरू कर दिया। प्रकरण में अनुसंधान थानाप्रभारी श्याम सिंह चारण कर रहे है।

Hindi News/ Ajmer / मंगेतर का करता रहा देहशोषण, फिर तोड़ दी शादी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो