उस नन्हीं सी जान ने अभी दुनिया देखी भी ना थी, उससे पहले कह गई अलविदा
क्रिश्चियन गंज थाना क्षेत्र में मकान की छत से गिरने से बालिका की मौत हो गई। परिजन ने पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया।
क्रिश्चियन गंज थाना क्षेत्र में मकान की छत से गिरने से बालिका की मौत हो गई। परिजन ने पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया । पुलिस के अनुसार रातीडांग निवासी शाकिर की डेढ़ वर्षीय बेटी सिमरन रविवार को मकान की छत पर खेल रही थी। तभी वह अचानक छत से नीचे गिर गई। उसको उपचार के लिए जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सोमवार सुबह उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।