5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस राज्य को मिलेगी पहली एआई युनिवर्सिटी और मुफ्त बिजली, मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान

ओडिशा की सत्ता में जमे मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और उनके बीजू जनता दल ने फिर से सत्ता में आने के लिए कलिंग प्राइड से लेकर एआइ युनिवर्सिटी और गरीबों को 100 यूनिट मुफ्त बिजली के वादे किए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

पिछले 24 साल से ओडिशा की सत्ता में जमे मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और उनके बीजू जनता दल ने फिर से सत्ता में आने के लिए कलिंग प्राइड से लेकर एआइ युनिवर्सिटी और गरीबों को 100 यूनिट मुफ्त बिजली के वादे किए हैं। प्रदेश में लोकसभा के साथ राज्य विधानसभा के भी चुनाव हो रहे हैं। मुख्यमंत्री पटनायक ने घोषणा पत्र जारी करते हुए ओडिशा को 2036 तक देश का नंबर-1 राज्य बनाने का वादा किया है।

यह किए वादे

  • समृद्ध संस्कृति और विरासत के लिए पद्मश्री और पद्मभूषण पुरस्कारों की तर्ज पर कलिंगश्री और कलिंग भूषण पुरस्कार।
  • अगले दशक के लिए युवाओं के लिए 1 लाख करोड़ रुपये का अलग बजट-अगले पांच वर्षों में दो लाख सरकारी नौकरियां
  • नए कौशल और उद्यमिता विश्वविद्यालय, स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी और एआइ विश्वविद्यालय
  • गरीबों को स्वास्थ्य, छात्रवृत्ति, ब्याज राहत का लाभ मध्यम वर्ग को भी
  • स्वयं सहायता समूहों को 20,000 करोड़ रुपये का सरकारी व्यवसाय, व्यक्तिगत महिला उद्यमियों को व्यवसाय के लिए 10 लाख तक की सब्सिडी वाला कर्ज।

यह भी पढ़ें- Ground Report : कभी रसगुल्ले ने बदल दी थी सरकार, आज भी बंगाल में चुनावों में हावी 'रसगुल्ला'