29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Innovation: स्पेशल टीम करेगी बड़ा काम, कुछ अलग होगा अंदाज

इसमें पुलिस निरीक्षक स्तर के अधिकारी को प्रभारी बनाया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 13 Jan 2020, 5:54 PM IST

police orientation programme

police orientation programme

अजमेर.

रेंज में अपराध नियंत्रण के लिए जिलेवार गठित स्पेशल टीम (special team) मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त, जेल में सुविधा शुल्क वसूली और माफियाओं की गतिविधियों (crime n ajmer range) पर कड़ी निगरानी रखेगी। स्पेशल टीम से जुड़े अधिकारियों का सोमवार को ओरिएन्टेशन कार्यक्रम हुआ। एडीजी प्रशिक्षण नीना सिंह ने विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की।

Read More: Dead: चार दिन से मोर्चरी में रखी है बॉडी, नहीं आया कोई पहचानने

प्रदेश के सभी जिलों में स्पेशल टीम का गठन किया गया है। यह टीम एसओजी (SOG)-एटीएस (ATS) और थानों के समन्वयन में काम करेगी। संगठित अपराध (organized crime) और माफियाओं (mafia) की नकेल कसने के अलावा जेल से नेटवर्क चलाने वाले अपराधियों पर नजर रखेगी। इसमें पुलिस निरीक्षक स्तर के अधिकारी को प्रभारी बनाया गया है।

Read More:Lohri 2020: लोहड़ी पर होगा भांगड़ा और गिद्दा, अजमेर में दिखेगा पंजाब

एडीजी प्रशिक्षण ने की चर्चा
एडीजी प्रशिक्षण नीना सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को पुलिस अन्वेषण भवन (police lines) में रेंज के अधिकारियों का ओरिएन्टेशन कार्यक्रम हुआ। इस दौरान अजमेर रेंज (ajmer range) के पुलिस महानिरीक्षक संजीब नार्जरी, एसपी कुंवर राष्ट्रदीप, टोंक, भीलवाड़ा और नागौर के पुलिस अधीक्षक और अधिकारी शामिल हुए।

Read More: पुष्कर नगर पालिका के भूमि व कर शाखा कार्यालय के दरवाजे दुबारा खोलने पर उपजा विवाद

इन पर रहेंगी कड़ी नजर
संबंधित जिलों की स्पेशल टीम ड्रग माफिया (drug mafia), जेल में सुविधा शुल्क (facility money) वसूली, भू और कोचिंग माफियाओं सहित अन्य पर विशेष नजर रखेगी। एडीजी प्रशिक्षण ने उन्हें मामले में त्वरित कार्रवाई, हाईटेक तकनीकी (hitech technology) का इस्तेमाल, परस्पर समन्वय और अन्य बिदुंओं पर चर्चा की। स्पेशल टीम एसओजी-एटीएस और थानों के समन्वयन में काम करेगी। यह टीम पुलिस अधीक्षक की स्पेशल टीम से अलग होगी। इसमें निरीक्षक स्तर के अधिकारी को प्रभारी बनाया गया है।

Read More: अचानक बदला मौसम, तेज हवाओं के साथ बादल छाए-देखें वीडियो