क्षेत्रवासियों ने बताया कि खिड़की वाले बालाजी के पास गुंदोलाव स्थित घाट पर पारिवारिक कलेश के चलते एक महिला अपने दो बच्चों को साथ लेकर वहां पहुंची। विवाहिता के आव-भाव को देखकर लोगों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं रुकी। इस पर वहां मौजूद युवकों ने उन्हें दौड़कर रोका और शहर थाना पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला से पूछताछ की। पुलिस उसके घर पहुंची तो उसका पति घर में सोता मिला। उसके पति से पूछने पर कहा कि घर में रोज-रोज किच-किच होती है। उसकी पत्नी कहां गई। उसे नहीं पता। पुलिस ने पति-पत्नी के बीच समझाइश पर दुबारा ऐसा नहीं करने के लिए पाबंद किया।