scriptपत्नी को पहले बाजार भेजा, फिर वीडियो बनाकर लगाई फांसी | Man hang himself after making video in Ajmer | Patrika News
अजमेर

पत्नी को पहले बाजार भेजा, फिर वीडियो बनाकर लगाई फांसी

जिले के प्रताप नगर क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। फांसी लगाने से पहले उसने पत्नी को बाजार भेज दिया। फिर अपना वीडियो बनाने के बाद फंदे पर लटक गया…

अजमेरJun 14, 2020 / 01:27 pm

dinesh

mobile.jpg

,

अजमेर। जिले के प्रताप नगर क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। फांसी लगाने से पहले उसने पत्नी को बाजार भेज दिया। फिर अपना वीडियो बनाने के बाद फंदे पर लटक गया। पत्नी शिवानी बाजार से लौटी तो लोहा खान प्रतापनगर जेलर साहब वाली गली निवासी नितिन 33 पुत्र घनश्याम ओझा कमरे में फंदे पर लटका मिला। ये सब देखकर पत्नी के होश उड़ गए।
सूत्रों के मुताबिक नितिन ने आत्महत्या से पहले मोबाइल फोन में अपना वीडियो बनाया। जिसमें उसने आत्महत्या के कारण भी स्पष्ट किए हैं। पुलिस के अनुसार नितिन का झुंझुनू में चेतन व मोहित से विवाद चल रहा है। पुलिस ने झुंझुनूं निवासी चेतन वह मोहित के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें :—
जमीन विवाद में बेटी की हत्या
चिड़ावा में वार्ड 13 में शनिवार सुबह घरेलू कलह व जमीन विवाद के चलते घर के मुखिया ने पत्नी बेटी और बेटे पर लोहे के पाइप से जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें बेटी की मौत हो गई और पत्नी और बेटा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। संजय कुमावत 40 का पत्नी व बच्चों से मनमुटाव चल रहा था। विवाद की वजह पुश्तैनी जमीन को माना जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पाइप बरामद कर लिया है।

Home / Ajmer / पत्नी को पहले बाजार भेजा, फिर वीडियो बनाकर लगाई फांसी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो