अजमेर

Ajmer News: विवाहिता से दुष्कर्म, फिर तलवार की नोक पर किया अपहरण, 1 महीने तक बनाया बंधक; जेवरात भी हड़पे

Ajmer Crime News: पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Feb 2025, 3:48 PM IST
CG Crime News: किडनैप नाबालिक की तलाश में दो राज्यों में छापे, बलात्कार की भी हुई पुष्टि...

अजमेर। राजस्थान के अजमेर जिले में विवाहिता के साथ तलवार की नोक पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शनिवार को पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार यह मामला अजमेर जिले के भिनाय थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने कोर्ट के जरिए थाने में मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर जबरन अपहरण कर ले गया और उसे 1 महीने तक बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का कहना है कि जब उसने इस घटना का विरोध किया तो उसके साथ मरापीट भी की गई। आरोपी ने उसके जेवरात भी चोरी कर लिए।

पीड़िता जैसे तैसे करके वहां से भाग निकली और पीहर पहुंची। आरोपी वापस उसके पीहर आया गया। चाकू दिखाकर पीड़िता को जान से मार डालने की धमकी दी और दुष्कर्म किया। आरोपी 7 दिन तक पीड़िता के पीहर में रहा और उसे लगातार धमकी देता रहा। कुछ दिनों के बाद पीड़िता अपने ससुराल पहुंची। वहां पहुंच कर पति को आपबीती बताई। पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Updated on:
8 Feb 2025, 3:48 PM IST
Published on: