जनसुनवाई में परिवादी मनोज निवासी ईदगाह रोड ने बताया कि उसे ऑडिट चार्जस के नाम पर तीन लाख रुपये का बिल भेजा गया है जो कि वास्तविक नही है। इस पर एमडी ने परिवादी को वाद समझौता समिति के माध्यम से निस्तारण करने को कहा। अन्य समस्याओं के भी निराकरण के निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई में संभागीय मुख्य अभियंता एन.एस.निर्वाण,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश सांखल,एसई एम.एल.मीणा, गोपाल चतुर्वेदी,वी.एस.शेखावत,वरिष्ठ लेखाधिकारी डॉ.जितेन्द्र मकवाना,आंतरिक अंकेक्षक दीपक शर्मा तथा टाटा पावर के कार्मिक भी उपस्थित थे।