सहायक पुलिस अधीक्षक(दक्षिण) मोनिका सेन ने बताया कि जौंसगंज सामुदायिक भवन के पीछे रहने वाली कोमल (20) पुत्री अनिल कुमार कुशवाह की शुक्रवार दोपहर में हत्या कर दी गई। हत्या की वारदात कोमल का प्रेमी आदर्श नगर दुर्गा कॉलोनी निवासी करण सिंह चौहान उर्फ जूली पुत्र नेमसिंह उर्फ नेमीचन्द को गिरफ्तार किया है।
करण ने ही कोमल के दुपटे से गला घोंटकर हत्या कर दी। वह कोमल के अन्यत्र विवाह की बात छीपाकर रखे की बात से आहत था। उसने शुक्रवार सुबह 11 बजे कोमल को मुलाकात के लिए बुलाया। उस वक्त कोमल खाना बना रही थी। खाना बनाते हुए वह करण से मिलने पहुंच गई। करण ने बताया कि कोमल के आते ही उसने उसको गले लगाते हुए दुपटा कस दिया। कोमल की हत्या करने के बाद वह उसे घर के पीछे झाडिय़ों में सुलाकर फरार हो गया। पुलिस आरोपित से गहनता से पड़ताल में जुटी है।
…मेरी ना हुई तो
कोमल की अगले महीने शादी होने वाली थी। परिजन भी शादी की तैयारियों में लगे थे। फरवरी में सगाई होनी थी। करण को मोबाइल पर बातचीत के दौरान यह पता लगा तो वह आहत हो गया। कोमल की ओर से शादी की बात छीपाकर रखने से वह नाराज हो गया। उसने कोमल को अपना नहीं होने पर दूसरे का भी नहीं होने देने की मन में ठान ली। शुक्रवार को उसने उसको आखिर बार मिलने बुलाया। उसके आते ही उसने दुपटे से गला दबा दिया।
झाडिय़ों में दिखा दुपटा शुक्रवार को लापता हुई कोमल के परिजन उसे तलाशते रहे। उन्होंने पुलिस को भी शिकायत दी। शनिवार सुबह उसके चाचा सुरेश कुमार छत पर गए तो कोमल का दुपटा घर के पीछे की झाडिय़ों में नजर आया। उसने परिजन को दुपटे के संबंध में बताया। परिजन पहुंचे तो उन्होंने कोमल को अचेत समझकर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। परिजन ने भी करण सिंह पर ही शक जाहिर किया था। उन्हें करण और कोमल के बीच प्रेम प्रसंग की जानकारी थी।
परिजन नहीं थे राजी पुलिस के अनुसार कोमल को लेकर करण दीवानी की हद पार कर चुका था। वह परिजन को भी कोमल से शादी के लिए राजी कर चुका था लेकिन कोमल के परिजन राजी नहीं थे। कोमल और करण के बीच ढाई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी दोनों परिवार को थी। करण ने पुलिस को बताया कि कोमल घर के पास वाले स्कूल में पढ़ती थी। स्कूल आने-जाने के दौरान उनमें
प्यार परवान चढ़ा। वह उससे शादी करना चाहता था लेकिन कोमल के परिजन उसकी शादी अन्यत्र करना चाहते थे।