scriptआखिर कैसे चलेंगे ये कॉलेज, नए सेशन में होगी जबरदस्त दिक्कतें | Principal post vacant in govt Colleges | Patrika News
अजमेर

आखिर कैसे चलेंगे ये कॉलेज, नए सेशन में होगी जबरदस्त दिक्कतें

www.patrika.com/rajasthan-news

अजमेरMar 23, 2019 / 06:16 am

raktim tiwari

principal post vacant

principal post vacant

अजमेर.

प्रदेश के कई कॉलेज के प्राचार्यों और उपाचार्यों का इंतजार है। कई जगह पद खाली हैं। कहीं वरिष्ठ व्याख्याता तो कहीं व्याख्याता यह जिम्मेदारी संभाले हुए हैं।

राजकीय कन्या महाविद्यालय में जुलाई 2017 से 9 मार्च 2019 तक उपाचार्य ने पदभार संभाला। 11 मार्च को डॉ. स्नेह सक्सेना प्राचार्य बनीं, लेकिन उन्होंने 19 मार्च को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली है। यहां फिर से चेतन प्रकाश पर जिम्मेदारी आ गई है। पुष्कर कॉलेज में भी डॉ. जे.एस. भटनागर की स्वैच्छिक सेवानिवृत्त से प्राचार्य पद रिक्त है। यहां भी वरिष्ठ व्याख्याता के पास अतिरिक्त दायित्व है।
नहीं है उपाचार्य पद
सातवें वेतनमान से कॉलेज को बड़ा नुकसान भी हुआ है। पूर्व में सभी कॉलेज में प्राचार्य सहित उपाचार्य पद स्वीकृत थे। अब यह पद समाप्त हो गया है। इसके चलते कई कॉलेज में वरिष्ठ व्याख्याता उपाचार्य पद संभाले हुए है। इनमे सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय से जैसे बड़े कॉलेज शामिल हैं।
कई कॉलेज में पद रिक्त

प्रदेश के कई कॉलेज में प्राचार्य पद रिक्त हैं। स्नातक और स्नातकोत्तर कॉलेज में रीडर्स को डीपीसी का इंतजार है। इसके अलावा प्राचार्य भी प्रोफेसर स्तर के शिक्षकों को बनाया जाना है। रीडर को प्रोफेसर पद पर पदोन्नति को लेकर भी नियम बनाए जाने हैं। यह प्रक्रिया उच्च शिक्षा विभाग, राजस्थान लोक सेवा आयोग और कॉलेज शिक्षा निदेशालय को अंजाम देनी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो