scriptRain shavers: अजमेर में मनभावन भादौ, भिगो रही काली घटाएं | Rain shavers: Rain pour ajmer, weather turns cool | Patrika News
अजमेर

Rain shavers: अजमेर में मनभावन भादौ, भिगो रही काली घटाएं

बरसात के कारण सड़कों पर पानी बह निकला। रुक-रुक कर फुहारों का दौर जारी है।

अजमेरAug 08, 2020 / 06:52 am

raktim tiwari

rain in ajmer

rain in ajmer

अजमेर.

घनघोर घटाएं शनिवार सुबह से शहर पर मेहरबान हैं। शहर में फुहारों का दौर चल रहा है। कई जगह सड़कों और नालों में पानी बह गया है। बरसात के कारण उमस और गर्मी नहीं है। शहर में सुबह 6.30 बजे तक 2 मिलीमीटर बरसात दर्ज की गई है।
शुक्रवार को अलसुबह से शाम तक फुहारें छोडऩे वाली घटाएं शनिवार को भी बरस रही हैं। सुबह 6.15 बजे से फुहारों का दौर जारी है। शहर के वैशाली नगर, पंचशील, माकड़वाली रोड,आगरा गेट, आनासागर लिंक रोड, पुष्कर रोड और अन्य इलाकों में बरसात हुई।
सड़कों पर बहा पानी
बरसात के कारण सड़कों पर पानी बह निकला। रुक-रुक कर फुहारों का दौर जारी है। कायड़ रोड, घूघरा, जयपुर रोड और अन्य इलाकों में भी बरसात ने भिगोया। मौसम विभाग ने 1 जून से अब तक 299.1 मिलीमीटर बरसात दर्ज की है।
जिले में भी बरसात
इसी तरह तीर्थराज पुष्कर में भी सुबह से बरसात का दौर चला है।। कभी तेज तो कभी हल्की बौछारें भिगोती रही। निकटवर्ती कायड़, लोहागल, गगवाना, घूघरा और अन्य गांवों में भी हल्की बरसात हुई। कई जगह सड़कों पर पानी हिलोरें मार रहा है।
खाली पड़े हैं जलाशय
जिले के अधिकांश जलाशय खाली पड़े हैं। राजियावास, मूंडोती, नाहर सागर पिपलाज,ताज सरोवर अरनिया, पारा प्रथम और द्वितीय, फूलसागर कायड़, बीर, बिसून्दनी, मदन सरोवर धानवा और अन्य

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो