अजमेर

Republic day: शहर में शान से लहराया गणतंत्र दिवस पर तिरंगा

विभिन्न स्थानों पर देशभक्ति गीत, नृत्य, और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम रही।

अजमेरJan 26, 2020 / 11:41 am

raktim tiwari

republic day

अजमेर.
देश के 71 वें गणतंत्र दिवस पर रविवार को शहर में तिरंगा फहराया गया। पटेल मैदान में जिला स्तरीय समारोह हुआ। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। समारोह में खेलकूद, शैक्षिक और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं एवं स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा शहर के शैक्षिक संस्थानों, सरकारी और निजी कार्यालयों, सामाजिक संस्थाओं और अन्य स्थानों पर भी कार्यक्रम हुए। विभिन्न स्थानों पर देशभक्ति गीत, नृत्य, और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम रही।
Read more: Amazing : Republic day पर Tricolor से सजे ट्रैक से गुजरेंगी रेलगाडिय़ां

पटेल मैदान में आयोजित समारोह में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने सुबह 9.30 बजे ध्वजारोहण किया। इस दौरान पुलिस, सीआरपीएफ, होमगार्ड, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट-गाइड और अन्य टुकडिय़ों की मार्च पास्ट निकाली। डॉ. शर्मा ने शैक्षिक, प्रशासनिक, सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट कामकाज करने वाली प्रतिभाओं और स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया। संभागीय एल. एन. मीना, जिला कलक्टर विश्व मोहन शर्मा, अजमेर रेंज के आईजी संजीब कुमार नर्जरी, एस.पी. कुंवर राष्ट्रदीप और अन्य मौजूद रहे। इस दौरान अतिरिक्त कलक्टर ने राज्यपाल के संदेश का पठन किया।
यह भी पढ़ें

Pushkar News: फोटोग्राफी में मशगूल जर्मन पर्यटक का पर्स छीना

राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रतनलाल बाकोलिया ने सुबह 8.30 बजे रसाला बावड़ी स्थित कार्यालय और स्वतंत्रता सेनानी भवन गोल चक्कर केसरगंज में सुबह 7.45 बजे स्वतंत्रता सेनानी शोभाराम गहरवार ने ध्वजारोहण किया। पंचशील नगर विकास समिति ए स्थित चाणक्य स्मारक पर भी तिरंगा फहराया। दयानंद कॉलेज में प्राचार्य डॉ. लक्ष्मीकांत ने ध्वजारोहण कर प्रतिभाओं को सम्मानित किया। कलक्टर विश्व मोहन शर्मा ने कलक्ट्रेट और अपने निवास, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में सचिव मेघना चौधरी, राजकीय कन्या महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. चेतन प्रकाश, बॉयज इंजीनियरिंग कॉलेज में प्राचार्य डॉ. उमाशंकर मोदानी और महिला इंजीनियरिंग कॉलेज में डॉ. जे.के.डीगवाल ने ध्वजारोहरण किया। नगर निगम कार्यालय में महापौर धर्मेन्द्र गहलोत, अजमेर विकास प्राधिकरण कार्यालय में संभागीय आयुक्त ने ध्वज फहराया।
यह भी पढ़ें

Preparations for 808th Urs : बुलंद दरवाजे पर शुरू हुआ रंग-रोगन

सरकारी दफ्तरों में फहराया ध्वज
भारत विकास परिषद आदर्श शाखा अजमेर के तत्वावधान में 71 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कार्यक्रम हुआ। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलकूद प्रतियोगिताएं हुई। राजस्थान लोक सेवा आयोग में अध्यक्ष दीपक उप्रेती, राजस्व मंडल में अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने ध्वज फहराया।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.